City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

डीएम आनंद सिंह एसपी के साथ पहुंचे मंडल कारागार, कसी कमान ! …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। डीएम आनंद सिंह मंडल कारागार की व्यवस्था पर प्रमुखता से पैनी नजर बनाये हैं। इसी क्रम में एस पी अभिनंदन के साथ कारागार का आकस्मिक निरीक्षण कर यह संदेश दिया की लापरवाही पर कारवाई सुनिश्चित हैं। इस लिये संतरी से अधीक्षक तक अपनी ड्यूटी के प्रति मुस्तैद रहें।


जैसा की हमारे पाठकगण जानते हैं की माफिया मुख्तार अंसारी के बंद होने और हाल ही में एक बंदी के जेल में ही छिप जाने के बाद से कारागार की सुरक्षा को लेकर डीएम नें कारागार की व्यवस्था पर “कमान “कस दी है। शुक्रवार को जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक अभिनंदन और अन्य अधिकारियों ने कारागार का बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर फोकस रहा। अधिकारियों ने कारागार के चप्पे-चप्पे का निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिए। हिदायत दी की सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही न हो।


आपको बता दें की डीएम और एसपी समेत एएसपी महेंद्र सिंह चैहान व एसडीएम सदर सुधीर सिंह जब अचानक मंडल कारागार पहुंचे तो अधिकारियों को देखकर जेल प्रशासन की धड़कनें तेज हो गईं। कारागार के निरीक्षण के दौरान सभी बैरिकों को अधिकारियों ने देखा और व्यवस्थाओं पर गौर किया। जिलाधिकारी ने कहा कि कैदियों के खान-पान में किसी भी प्रकार की कोई कमी न हो। इसके अलावा सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान रखें। कैदियों के बीच आपस में दूरी बनी रहे, इस बात का विशेष ध्यान दिया जाए। बैरिकों को समय-समय पर सैनिटाइज कराएं। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने कहा कि जिन बैरिकों में पेशेवर अपराधी निरुद्ध हों, उनकी निगरानी करते रहे। बाहर से कोई आपत्तिजनक सामग्री नहीं आनी चाहिए। कोई भी संदिग्ध व्यक्ति जेल के आसपास नजर आए तो इस आशय की सूचना तत्काल पुलिस को दी जाए। एसपी अभिनंदन ने जेल चैकी प्रभारी कौशल सिंह को निर्देश दिया कि जेल के बाहर शिफ्टवार पुलिस पिकेट लगाया जाए। जेल की सुरक्षा में लापरवाही किसी दशा में नहीं होना चाहिए।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा में दहाड़ा बुलडोजर : हिस्ट्रीशीटर का अवैध पक्का मकान किया ध्वस्त !

भाजपा प्रदेश मंत्री का दावा : यूपी की सभी 80 सांसदीय सीटों पर होगी जीत

City News Uttar Pradesh

कनवारा नलकूप में पांच दिन से फेस’ नहीं: निकम्मे जेई एवं लाइनमैन को ‘भूल-बीमारी’, किसानी चौपट

City News Uttar Pradesh Desk

गौशाला में ‘कुप्रबंधन’ का ‘तांडव’ : फंड हज़म, गायें भूख-प्यास से तड़प रहीं, प्रशासन खामोश !

City News Uttar Pradesh

सांसद और ब्लॉक प्रमुख की फटकार से काँप उठे विभाग: चित्रकूट में योजनाओं का हुआ पोस्टमार्टम

City News Uttar Pradesh

विधायक एंव सपा प्रत्याशी बृजेश के गांव में “गूंजा जयराम” बजे ढोल नगाड़े

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़