25.7 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : ओपीडी में मुख्य चिकित्साधिकारी ने किया मरीजों का उपचार, सप्ताह में तीन दिन ओपीडी में देंगे सेवा …

 

– प्रशासनिक कार्य के साथ मरीजों को पहुंचाएंगे राहत

  • विनोद मिश्रा

बांदा। चिकित्सकों की कमी से परेशान मरीजों को राहत दिए जाने के लिए शासन ने प्रशासनिक कार्यों को संभाल रहे चिकित्साधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी है। सीएमओ, एसीएमओ, डिप्टी सीएमओ के साथ सीएमएस को भी अब ओपीडी में बैठकर मरीजों को उपचार देंगे। शासन के निर्देश के बाद यहां मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एनडी शर्मा ने ओपीडी में बैठकर 15 मरीज देखे।


अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने पत्र भेजकर निर्देश दिया कि कि सीएमओ, एसीएमओ और डिप्टी सीएमओ को सप्ताह में तीन दिन दो-दो घंटों के लिए मरीजों को उपचार देना होगा। सभी सीएमएस अपनी पैथी के अनुसार ओपीडी में ही मरीजों को उपचार देंगे। सप्ताह में किस दिन मरीजों को देखना है यह सीएमओ स्वयं निर्धारित करेंगे और उन दिनों की सूची को सार्वजनिक करेंगे ताकि मरीजों को भी उनके उपचार से लाभ मिल सके। इतना ही नहीं, बाकायदा मरीजों का नाम, उनकी पंजीकरण संख्या को ओपीडी रजिस्टर में दर्ज कर उसे सुरक्षित भी रखना होगा।

निर्देश का पालन करते हुए शुक्रवार को मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एनडी शर्मा ने ओपीडी में बैठकर 15 मरीजों को देखा। सीएमओ ने बताया कि वह सप्ताह में तीन दिन सुबह 10 से 12 बजे तक जिला अस्पताल में मरीजों को देखेंगे। साथ ही मुख्य चिकित्साधीक्षक भी ओपीडी में अपनी सेवा देंगे। मरीजों के बेहतर उपचार के लिए सभी को एक साथ काम करना होगा।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद नें पीडब्लूडी मंत्री से की मुलाकात : मार्गों एवं पुल निर्माण पर चर्चा

मंत्री रामकेश का ‘अल्टीमेटम’: अफसरों को 30 दिन की डेडलाइन, हर घर ‘पानी’ नहीं तो ‘जेल’ !

City News Uttar Pradesh

पूर्व विधायक दलजीत की हो रही जयकार : नेत्र शिविर का रच रहें इतिहास

City News Uttar Pradesh

बांदा में हाय बिजली हाय : शहर से लेकर गांवों तक लोग हो रहे हैं बेहाल !

City News Uttar Pradesh

युवक नें मित्र को वीडियो कॉल कर होटल में लगा ली फांसी: पुलिस जांच में जुटी

पूर्व विधायक दलजीत नें कहा बुंदेली किसान फूलों की खेती से हो सकते हैं धनवान

ब्रेकिंग न्यूज़