City News Uttar Pradesh
जलशक्ति मंत्री रामकेश नें एमएलसी चुनाव की समझाई रणनीति: हर हालत में होगी जीत
उत्तर प्रदेश

जलशक्ति मंत्री रामकेश नें एमएलसी चुनाव की समझाई रणनीति: हर हालत में होगी जीत

  • विनोद मिश्रा

बांदा। इलाहाबाद, बांदा, झांसी खंड शिक्षक एमएलसी चुनाव को जीतने के लिये भाजपा नें बैठक कर अब तक की रणनीति की समीक्षा की एवं आगामी चक्रव्यूह की संरचना को बताया। इस संबंध में जल शक्ति राज्य मंत्री नें मंथन की दशा औऱ दिशा पर प्रकाश डाला। कहा की हमें इस सीट पर हर हालत में विजय हासिल करनी हैं। उन्होंने उत्साह वर्धन किया की फरवरी माह में प्रदेश में कुल पांच सीटों पर एमएलसी चुनाव होने हैं। अपनी रणनीति औऱ कार्यकर्ताओं के सहयोग से सभी सीटों पर भाजपा का परचम फहरेगा।

जलशक्ति मंत्री रामकेश नें एमएलसी चुनाव की समझाई रणनीति: हर हालत में होगी जीत
Jal Shakti Minister Ramkesh explained the strategy of MLC elections: there will be victory in any condition

जल शक्ति राज्य मंत्री नें कहा की जल्दी ही यहां शिक्षक वोटर्स तक अपनी पहुंच बनाने के लिए सम्मेलन शुरू होंगे।अभी अंतिम सूची का प्रकाशन नहीं हुआ है, पर इलाहाबाद- झांसी शिक्षक क्षेत्र में 35 हजार मतदाता हैं। पार्टी सभी मतदाताओं के बीच पहुंचेगी और मंडल वार सम्मेलन करेगी। सभी जन प्रतिनिधि इसमें महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेंगे।

जलशक्ति मंत्री रामकेश नें एमएलसी चुनाव की समझाई रणनीति: हर हालत में होगी जीत
Jal Shakti Minister Ramkesh explained the strategy of MLC elections: there will be victory in any condition

जिलाध्यक्ष संजय सिंह नें पार्टी द्वारा अब तक शिक्षक मतदाता बढ़ाये जानें औऱ संपर्क करने का ब्यौरा रखा। विधायक ओममणि वर्मा नें इस चुनाव के संदर्भ में विहंगम दृष्टि से व्याख्या की। विधान परिषद की इस सीट पर प्रयागराज, कौशांबी, फतेहपुर, बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा, जालौन, झांसी, ललितपुर जिलों में मतदान होगा। इन जिलों में आदर्श आचार संहिता भी लागू हो गई है।

जलशक्ति मंत्री रामकेश नें एमएलसी चुनाव की समझाई रणनीति: हर हालत में होगी जीत
Jal Shakti Minister Ramkesh explained the strategy of MLC elections: there will be victory in any condition

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी कमलवती नें कमल खिलाने का उत्साह भरा। जिलापंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल नें भरोसा दिया की पार्टी प्रत्याशी को जिले से अच्छी लीड मिलेगी। बैठक में भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के सह संयोजक पुरुषोत्तम पांडे, पूर्व जिलापंचायत अध्यक्ष जगराम सिंह,पूर्व पालिकाध्यक्ष राजकुमार राज, मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप दिवेदी आदि उपस्थित थे।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

अतिक्रमण पर चला खाकी का डंडा : कोतवाल ने दी हिदायत, फुटपाथ अगर दोबारा हुआ कब्जा तो होगी सख्त कार्रवाई

Banda : बालू खदान में गोलीबारी के बाद तनाव, अज्ञात पर मुकदमा …

City News Uttar Pradesh

क्रूरता की हदें पार: दो डीसीएम में ठूंसी गईं 39 भैंसे, एक की मौत, 4 तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे !

City News Uttar Pradesh

बिजली चोरी के खिलाफ अभियान की हुई समीक्षा: और तेज होगी छापामार कार्यवाई

City News Uttar Pradesh

बांदा में बुलडोजर की ललकार से हिली ‘सत्ता’ की दीवारें: नहीं चला रसूख, इमारतें जमींदोज

City News Uttar Pradesh

बुंदेलखंड विकास बोर्ड के अध्यक्ष ने कान्हा गोशाला का किया औचक निरीक्षण, केयरटेकर से ली व्यवस्थाओं की जानकारी

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़