- विनोद मिश्रा
बांदा। ज्वाला क्रिकेट कप का दूसरा सेमी फाइनल में बबेरू कस्बे में अयोध्या एवं लखनऊ की टीमों के बीच हुआ। अयोध्या की टीम नें 48 रनों से जीत हासिल कर फाइनल में पहुंच गई। कल फाइनल मुकाबला गोरखपुर एवं अयोध्या के बीच होगा।

अंतरराज्यीय इस प्रतियोगिता के आयोजन से जिलापंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल की छवि खेल प्रेमी के रूप में जिले में चर्चित हो गई है। शनिवार को मुख्य अतिथि के रुप में मंडलायुक्त आरपी सिंह एवं डीआईजी विपिन मिश्रा उपस्थित रहे। मैच की शुरुआत करवाई।

दूसरा सेमीफाइनल मैच कमाक्षी क्रिकेट क्लब लखनऊ बनाम श्रीराम क्रिकेट क्लब अयोध्या के बीच हुवा।अयोध्या टीम के कैप्टन विजय यादव ने टॉस जीता। पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। 20 ओवर के खेल में 7 विकेट खोकर 191 रन बनाये गये। इसमें नितिन 59 रन, विपिन 37, पियूषनें 22 रन का योगदान दिया। लखनऊ ने 191 रनों के लक्ष्य में सिर्फ 17.3 ओवर में 143 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।

जिसमें अभय निगम 25 रन, विनायक सिंह 58 ,ऋतुराज नें 15 रन जोड़े। अयोध्या 48 रनों से जीत कर फाइनल में स्थान बनाया। अयोध्या गेंदबाज प्रशांत नें चार विकेट, विजय यादव नें 3, अमर व मुनींद्र ने एक-एक विकेट झटका। मैन आफ द मैच, अयोध्या टीम के कैप्टन विजय यादव रहें। उन्हें को 21सौ रुपये का चेक देकर सम्मानित किया गया। कल फाइनल मैच गोरखपुर बनाम अयोध्या के बीच खेला जाएगा।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
