( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश ब्यूरो )
आगरा । सिकंदरा क्षेत्र के केके नगर में हथियार बंद बदमाशों ने दिनदहाड़े डाक्टर के घर को निशाना बना लिया। मकान खरीदने के बहाने बदमाश घर में दाखिल हुए। इसके बाद पिस्टल तानकर डाक्टर व परिवार के सदस्यों को बंधक बना लिया। इसके बाद घर से लूटपाट की। सात लाख रुपये, गहने व अन्य सामान समेटकर बदमाश डाक्टर का ही स्कूटर लेकर वहां से फरार हो गए।

सिकंदरा के केके नगर निवासी डा. रजनीकांत शर्मा फीरोजाबाद के खैरगढ़ सीएचसी में तैनात हैं। सोमवार शाम चार बजे डाक्टर, उनकी पत्नी, पिता और सास-ससुर घर में थे। तभी उनके गेट पर चार बदमाश मकान खरीदने के बहाने पहुंच गए।

उन्होंने कहा कि मकान खरीदना है। अंदर से एक बार दिखा दीजिए। डाक्टर ने जैसे ही गेट खोला। बदमाशों ने उन्हें कब्जे में ले लिया। कनपटी पर पिस्टल लगाकर घर में मौजूद अन्य लोगों को भी कब्जे में ले लिया।एक बदमाश उनको गोली मारने की धमकी देकर एक जगह बैठाए रखा। उनसे अलमारी की चाबी लेकर अन्य बदमाशों ने नकदी, गहने व अन्य सामान समेट लिया। इसके बाद बदमाश डाक्टर का स्कूटर लेकर भाग गए। बदमाशों के भागने के बाद उन्हेांने पुलिस को सूचना दी।

एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। डा. रजनीकांत शर्मा ने बताया कि बदमाश उनके घर से सात लाख रुपये, गहने, लैपटाप, घड़ियां ले गए। घर में सीसीटीवी कैमरे लगे थे। बदमाश सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर भी उखाड़कर ले गए। एसपी सिटी ने बताया कि बदमाशों की तलाश के लिए थाना पुलिस के साथ-साथ एसओजी और सर्विलांस टीम को भी लगाया गया है।डाक्टर के घर के आसपास के सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे हैं।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
