24.9 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda- डीएम धान खरीद पर किसानों के शोषण पर नाराज: केंद्र प्रभारी फंस गये नत्थू लाल, रिपोर्ट दर्ज

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। डीएम की सख्ती रगं लाई, परिणाम स्वरूप धान खरीद केंद्रों पर निर्धारित राशि से दोगुनी पल्लेदारी 40 रुपये प्रति क्विंटल की वसूलने पर कमासिन में पीसीएफ धान क्रय केंद्र प्रभारी नत्थू प्रसाद नथ गये, उनके खिलाफ एसडीएम ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। आपको बतादें की पल्लेदारी के नाम पर अवैध वसूली मंडल मुख्यालय सहित लगभग सभी क्रय केंद्रों पर चल रही है।जिसकी शिकायतें जिलाधिकारी आनन्द सिंह को लगातर मिल रही थी परिणाण स्वरूप वह हरकत में आ गये। किसानों की शोषण की स्थिति यह की उनसे पल्लेदारी के साथ धान की सफाई के लिए प्रति क्विंटल एक किलो धान भी लिया जा रहा है। शासन प्रति क्विंटल 20 रुपये पल्लेदारी किसानों को भुगतान के साथ अदा कर देती है। डीएम आनंद कुमार के निर्देश पर एसडीएम (बबेरू) सौरभ शुक्ला ने शुक्रवार को कमासिन के पीसीएफ खरीद केंद्र का औचक निरीक्षण किया था।


नरायनपुर के किसान अभिमन्यु सिंह और कमासिन के किसान ब्रह्मानंद ने एसडीएम को बताया कि 40 रुपये प्रति क्विंटल और अलग से कर्मचारियों का धान सफाई खर्च लिया जा रहा है। घटतौली का भी आरोप लगाया। एसडीएम ने केंद्र प्रभारी के विरुद्ध कमासिन थाने में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराने सहित विभागीय अधिकारियों को कार्रवाई के लिए लिखा है। कमासिन थानाध्यक्ष ने बताया कि केंद्र प्रभारी के विरुद्ध आईपीसी की धारा 420 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

( शरद मिश्रा- संपादक )

(सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल के निर्देश : विकास कार्यों की गति बने एक्सप्रेस

यूपी : एक बार फिर हैवानियत की हदें पार, गैस सिलिंडर भराने जा रही युवती से पड़ोसी ने की दरिंदगी …

अमृत महोत्सव : मेहंदी में ज्योति व पोस्टर प्रतियोगिता में अंजली ने मारी बाजी

शुरू हुआ छह दिवसीय पल्स पोलियो अभियान, जिलाधिकारी ने बच्चो को खुराक पिलाकर किया शुभारंभ

City News Uttar Pradesh

चौकी प्रभारी की गजब नसीहत: दारू छोड़ दो चंदन लगा बन जाओ पंडित

City News Uttar Pradesh

होली पर विशेष : नवाब ने जलवाई थी बांदा में पहली बार होली

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़