City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda- डीएम आनन्द शजर की बढ़ायेंगें कदर, स्वरोजगार योजना के मसले पर अधिकारियों पर भड़के !

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। शजर की कदर देश विदेश में धूम मचा दे इसके लिये जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह चिंतित हैं। इसकी स्पष्ट झलक जिला स्तरीय निर्यात समिति की बैठक में दिखी। इसमें शजर पत्थर के निर्यात की संभावनाओं पर चर्चा हुई। शजर कारीगरों से वार्ता के साथ ही सुझाव और शंकाओं का समाधान किया गया।
कलक्ट्रेट में बैठक के दौरान डीएम आनंद कुमार सिंह ने मुख्य मंत्री युवा स्वरोजगार योजना एंव एक जनपद एक उत्पाद मार्जिन मनीयोजना की धीमी प्रगति पर संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाते हुये बहुत खफा हुये । एक सप्ताह के अंदर शत प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने की चेतावनी पर संबंधित अधिकारियों के चेहरे पर हवाइयां उड़ने लगी। डीएम नें सख्त लहजे में कहा कि स्थानीय उत्पादनों को निर्यात किए जाने की संबंधित विभाग ठोस योजना बनाये। उपायुक्त (उद्योग) मोहम्मद जहीरुद्दीन सिद्दीकी ने अवगत कराया की केंद्र सरकार ने निर्यात के लिए लाइसेंस के स्थान पर प्रमाणपत्र की व्यवस्था की है। घबड़ाये हुये स्वरों में जिलाधिकारी को भरोसा दिलाया कि निर्यात के लिए उद्यमियों की हर संभव सहायता की जाएगी।
डीएम नें उद्योग बंधु की भी जिला स्तरीय बैठक ली। मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना और एक जनपद-एक उत्पाद मार्जिन मनी योजना की खराब प्रगति पर डीएम ने सख्त नाराजगी का इजहार किया। एलडीएम को निर्देश दिया कि एक हफ्ते के अंदर शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा हर हालत में करें। उपायुक्त (उद्योग) ने सफाई दी की स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, इलाहाबाद बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, आर्यावर्त बैंक की वजह से बांदा जनपद की प्रदेश में काफी खराब स्थिति है। बैंकों ने ज्यादातर फाइलें बिना ठोस कारण के निरस्त कर दी हैं। इस पर डीएम ने बैंकों के प्रबंधकों,समन्वयकों को निर्देश दिया कि इससे वरिष्ठ अधिकारी एसएलबीसी को अवगत कराएं। संबंधित के विरुद्ध वह कड़ी कार्रवाई करेगें।

( शरद मिश्रा- संपादक )

(सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मोबाइल खोलेगा एमबीबीएस छात्रा की मौत का राज: पोस्‍टमार्टम रि‍पोर्ट आई सामने आई, ऐसे हुई थी मौत ?

कलयुगी चमत्कार : भाई ने भाई पर तमंचे से गोली दाग़ हो गया फरार, मुकदमा दर्ज

News : राष्ट्रीय रामायण मेला, बिखेरेगा अपनी ओलौकिक छटा, योगी कर सकते हैं उदघाटन !

बुंदेली बंजर जमीन पर उगेगी फसल: हेल्थ टॉनिक किसानों को करेगा मालामाल

City News Uttar Pradesh

रोडवेज में ‘मैन पावर’ का भारी संकट: 24 नई बसों की सेवा लटकी, यात्रियों की ‘टकटकी’ जारी

City News Uttar Pradesh

लोकसभा चुनाव : यूपी के लिए भाजपा ने बनाया मेगा प्लान, पीएम मोदी समेत 200 से ज्यादा होंगी रैलियां

ब्रेकिंग न्यूज़