28.4 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
दो अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार : 22 गांजा बरामद, एमपी यूपी तक फैला था 'नेटवर्क'
उत्तर प्रदेश

दो अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार : 22 गांजा बरामद, एमपी यूपी तक फैला था ‘नेटवर्क’

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। जिले की पुलिस ने ‘नशे के कारोबारियों’ पर करारा ‘वार’ किया है। ऑपरेशन ईगल के तहत चिल्ला थाना पुलिस ने दो अंतर्राज्यीय गांजा तस्करों को धर दबोचा। उनके पास से 22 किलो अवैध सूखा गांजा बरामद हुआ है, जिसकी बाजार में कीमत करीब 4 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस को मंगलवार को मुखबिर से सूचना मिली कि दो संदिग्ध तस्कर गांजे की बड़ी खेप लेकर बांदा में प्रवेश करने वाले हैं। इस पर पुलिस ने तिन्दवारी मोड़ पपरेन्दा तिराहा को घेर लिया और तलाशी के दौरान दोनों को पकड़ लिया।

दो अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार : 22 गांजा बरामद, एमपी यूपी तक फैला था 'नेटवर्क'

सीओ राजवीर सिंह गौर ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के नाम धर्मेन्द्र सिंह उर्फ पंजाबी और संजय सिंह उर्फ मोनू हैं। दोनों चित्रकूट जिले के भरतकूप थाना क्षेत्र के पहरा गांव के निवासी हैं। पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपी मध्य प्रदेश से गांजा मंगाकर बांदा व आसपास के जिलों में सप्लाई करते थे।

दो अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार : 22 गांजा बरामद, एमपी यूपी तक फैला था 'नेटवर्क'

पुलिस ने पकड़े गए तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। चिल्ला थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर दिया गया है। वहीं, पुलिस इनके नेटवर्क और पीछे छिपे अन्य चेहरों की तलाश में जुट गई है।एसपी पलाश बंसल ने कहा, जिले में नशे के धंधे को किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऑपरेशन ईगल के तहत लगातार अभियान चल रहा है और आगे भी जारी रहेगा।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बीमा कंपनी की नहीं चली आना कानी : फोरम ने किया दस हजार का क्लेम …

City News Uttar Pradesh

आयोग ने खींची ‘अफसरों की लगाम’ : शासन की योजनाएं कागज़ों में नहीं, ज़मीन पर दिखें

City News Uttar Pradesh

आश्चर्य “योगी” सरकार में दुस्साह : तालाब औऱ मंदिर परिसर पर दबंगो के बन रहे आवास !

City News Uttar Pradesh

डीएम आनंद का फरमान : फरियादी का पूरा हो अरमान …

City News Uttar Pradesh

श्रीराम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप : दो करोड़ में बैनामा, दस मिनट बाद 18.5 करोड़ में हुआ एग्रीमेंट …

वसंत पंचमी पर धरती मुस्काई: आत्मविभोर करने वाली दिखी छटा

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़