City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

यूपी : जेल में बंदी ने अंगौछे से लटक कर की आत्महत्या, स्वजनों ने लगाया हत्या का आरोप …

 

( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश ब्यूरों )

मुजफ्फरनगर। जिला कारागार में सोमवार को एक बंदी ने बैरक के गेट पर अंगौछे से लटक कर फांसी लगा ली। बंदी के स्वजनों ने जेल प्रशासन पर हत्या कराने का आरोप लगाते हुए डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उसके बाद स्वजनों ने शव को न्याजूपुरा में रखकर जाम भी लगा दिया। पुलिस ने जांच का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।


करीब एक वर्ष पूर्व नगर कोतवाली पुलिस ने शाहिद निवासी न्याजूपुरा को एनडीपीएस एक्ट में जेल भेजा था। जेल में बंद चल रहे बंदी शाहिद का शव सोमवार को बैरक के गेट पर लटका मिला, जिसको देखकर जेल के अंदर अफरातफरी मच गई। जेल अधीक्षक एके सक्सैना ने बताया कि बंदी को बैरक नम्बर एक में रखा गया था। सोमवार सुबह उसने अंगौछे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। फांसी लगाने की सूचना मजिस्ट्रेट को दी गई, जिसके बाद जेल में चिकित्सक और मजिस्ट्रेट पहुंचे। चिकित्सक ने बंदी को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद बैरक के अन्य बंदियों से आत्महत्या का कारण जानने की कोशिश की गई। उधर बंदी के स्वजनों ने जिला कारागार में हत्या का आरोप लगाते हुए डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन भी दिया। दोपहर बाद स्वजनों ने बंदी का शव न्याजूपुरा में रखकर सड़क पर जाम लगा दिया।


स्वजनों ने शाहिद की हत्या का आरोप व मुआवजे की मांग की। जाम की जानकारी मिलते ही शहर कोतवाली प्रभारी योगेश शर्मा फोर्स के साथ पहुंच गए। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने स्वजनों को जांच कराने का आश्वासन दिया, जिसके बाद जाम खुलवाया गया। पुलिस ने शव को सुपुर्द ए खाक के लिए कब्रिस्तान भिजवा दिया है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा में अवैध मैरिज हालों की भरमार: शादी के नाम पर सड़कों पर जाम, प्रशासन ‘लापता’

City News Uttar Pradesh

निकाय चुनाव होंगे निरस्त ? कोरोना के भय पर चर्चायें गर्म : स्वास्थ विभाग नें बढ़ा दी टेस्टिंग !

City News Uttar Pradesh

बाप रे बाप: तेंदुवा दबी चाल घर में घुस जमा लिया डेरा, मच गया गांव में हड़कंप

डे -नाईट क्रिक्रेट मुकाबला: वीर अब्दुल हमीद टीम को हराकर शैतान सिंह शूटर नें जीती ट्राफी

Banda : डीएम के कड़े निर्देश अधिकारी समस्याओं का निस्तारण गुण बत्ता एंव तत्परता से करें।

दीपावली की परीवा को दीवारी नृत्य में चटकी लाठियां: लोगों की जुटी भीड़

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़