24.7 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
शादी के दो वर्ष बाद विवाहिता को दस माह की बच्ची के साथ घर से निकाला: मुकदमा दर्ज
उत्तर प्रदेश

शौहर ने मोबाइल से दे दिया तीन तलाक, पत्नी ने उत्पीड़न और दहेज प्रताड़ना की दर्ज कराई रिपोर्ट

  • विनोद मिश्रा

बांदा। तीन तलाक का मामला सामने आया है। जिले में बबेरू कोतवाली क्षेत्र के हरदौली गांव में पति द्वारा मोबाइल फोन से पत्नी को तीन तलाक दे दिया। पत्नी ने कोतवाली में पति समेत आठ लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीडन का केस दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पत्नी का आरोप है कि उसके ससुरालीजनों ने दहेज में एक बाइक न देने पर उसके साथ मारपीट की और जेवर छीन कर घर से निकाल दिया। अब वह अपने मायके में रह रही है। हरदौली गांव निवासी आशमीना ने बताया कि उसकी शादी 17 मई 2021 में हरदौली गांव निवासी अपसार के साथ हुई थी।

शौहर ने मोबाइल से दे दिया तीन तलाक, पत्नी ने दर्ज कराया उत्पीड़न और दहेज प्रताड़ना की दर्ज कराई रिपोर्ट
Triple Talaq Case: Husband gave triple talaq from mobile, wife lodged report of harassment and dowry harassment

ससुरालीजन दहेज में एक बाइक की मांग कर रहे थे। वहीं, मांग पूरी न होने पर उन्होंने मारपीट कर शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। इस बीच उसने एक बेटी इनाया फातमा को जन्म दिया। इसके बाद पति मुंबई कमाने चला गया। पति के जाने के बाद ससुरालीजन उसे प्रताड़ित करते रहे। नौ अगस्त 2022 को ससुरालियों ने उसके सारे जेवर और कपड़े छीनकर उसे बच्ची सहित घर से निकाल दिया। पति की दूसरी शादी कराने की धमकी भी दी। उसी दिन पति अपसार ने मुंबई से मोबाइल फोन से उसे तीन तलाक दे दी।


ये उसे स्वीकार नहीं है। तब से वह अपने पिता बदरुद्दीन के घर आलमपुर गांव में रह रही है। बबेरू कोतवाल पंकज सिंह ने बताया कि आशमीना की तहरीर पर पति अपसार, ससुर अख्तर, सास रुकसाना, ससुर का भाई अकरम उसकी पत्नी अफसाना, देवर अंसार, ननद सोनी व सबा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा में आबकारी विभाग की ‘दबिश’ : शराब दुकानों के निरीक्षण से ‘हड़कंप’

City News Uttar Pradesh

वाह रे सरकार : उम्मीदों के आईने में बांदा के किसान हो गये करोड़ों के कर्जदार

सीडीओ ने अस्थाई गौशाला का किया औचक निरीक्षण, खुली व्यवस्थाओं की पोल

City News Uttar Pradesh

आयुक्त का अल्टीमेटम: अब नहीं चलेगा ‘ढीला ढाला’ सिस्टम, फटकारे गये अफसर

City News Uttar Pradesh

राज्य दो, वोट लो’ का गंगाचरण नें फूंका बिगुल: 2027 चुनाव से पहले गांव-गांव होगी लामबंदी

City News Uttar Pradesh Desk

विधायक प्रकाश की तत्परता : रात में ही बहाल करा दी बिजली आपूर्ति …

ब्रेकिंग न्यूज़