- विनोद मिश्रा
बांदा। जिले में हरा सोना करेगा कमाल और किसान होंगे मालामाल। जी हाँ, यह अनोखा प्रयोग किसानों नें शुरू भी कर दिया है। पथरीली व ऊबड़ खाबड़ जमीन में हरा सोना तैयार होगा। खेरवा के जैविक कृषि फार्म में प्रगतिशील किसान संजीव अवस्थी ने पांच हेक्टेयर में विभिन्न प्रजातियों के बांस के पौधे लगाए हैं। दो से तीन वर्ष में ये तैयार हो जाएंगे। इससे अच्छी आय होगी। कानपुर, प्रयागराज व अलीगढ़ की मंडी में ये बांस अपनी शोभा बढ़ाएंगे।

बुंदेलखंड में पथरीली व उबड़खाबड़ जमीन में धान, गेहूं व अन्य फसलें उम्मीद के मुताबिक नहीं हो पाती हैं। इससे किसानों की आर्थिक रूप से तरक्की नहीं हो पा रही है। हालांकि तमाम किसानों ने अब कृषि विश्वविद्यालय व कृषि विज्ञान केंद्र के सहयोग से व्यवसायिक खेती शुरू की है।

करीब तीन दशक पहले तक बुंदेलखंड में बांस की विशेष रूप से उपज होती थी। हर किसान के घर के आसपास बेकार पड़ी जमीन व खेतों की मेड़ में बांस शोभा बढ़ाते थे, लेकिन इधर, बांस बहुत ही कम दिखाई देते हैं। बांस की खेती पर कृषि विद्यालय में शोध का भी कार्य चल रहा है।

अब यह हरा सोना (बांस) बुंदेलखंड की पथरीली धरती पर फिर लहलहाएगा। इसकी शुरुआत महुआ ब्लाक के खेरवा गांव निवासी प्रगतिशील किसान संजीव अवस्थी व विज्ञान शुक्ला ने कर दी है। इस वर्ष उन्होंने अपने जैविक कृषि फार्म में पांच हेक्टेयर में करीब दस हजार बांस के पौधे रोपित किए हैं। अलग-अलग प्रजाति के बांस इसमें तैयार होंगे। इन बांसों की खपत बांदा के अलावा प्रयागराज, कानपुर व अलीगढ़ की मंडियों में भी होगी। इसके लिए बांस के कारोबारी इन किसानों के संपर्क में हैं। अभी रोपित किए गए बांस के पौधे दो वर्ष में तैयार हो जाएंगे। इससे अच्छी आमदनी होने लगेगी।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
