City News Uttar Pradesh
खबर का असर: भाजपा में मची हलचल, पीएम एवं सीएम से संस्थाओं की जांच हेतु उठी मांग
उत्तर प्रदेश

खबर का असर: भाजपा में मची हलचल, पीएम एवं सीएम से संस्थाओं की जांच हेतु उठी मांग

  • विनोद मिश्रा

बांदा। समाजसेवा की आड़ में राजनीति कर रहे गैर सरकारी संगठनों (एनजीओ) पर अब नकेल कसी जाएगी। “बुंदेलखंड में भाजपा की हार का खुल गया रहस्य, एनजीओ नें गठबंधन की बदली तस्वीर” शीर्षक से संबंधित खबर हमारे द्वारा प्रमुखता से प्रकाशित होते ही भाजपा खेमे में आश्चर्य भरी हलचल मच गई है। भाजपा संगठन के अलावा खुफिया तंत्र भी सक्रिय हो गया है। इन संस्थाओं के कामों को इंडिया गठबंधन के एजेंडे से जोड़ा गया तो यह हूबहू मिल रहे हैं। भाजपा नेताओं ने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री से इन संस्थाओं की शिकायत करते हुए इनके कार्यों और मिल रहे करोड़ों रुपए के फंड की भी जांच की मांग की है।

खबर का असर: भाजपा में मची हलचल, पीएम एवं सीएम से संस्थाओं की जांच हेतु उठी मांग
Impact of the news: Stir in BJP, demand raised from PM and CM for investigation of the institutions

आपको बता दें कि गैर सरकारी संगठन शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में गरीब व वंचित समुदाय के उत्थान के लिए काम करते हैं। लेकिन कुछ संस्थाएं जैसे “साथी यूपी” एवं “जन साहस” संस्था बांदा एवं चित्राकूट में गरीब व वंचित समुदाय को सरकारी योजनाओं से जोड़ने और संविधान बचाओ-देश बचाओ की आड़ पर इंडिया गठबंधन के एजेंट के रूप में काम कर रही हैं। कयास लगाया जा रहा है कि लोकसभा चुनाव में भगवामय बुंदेलखंड में चार में से तीन सीटें भाजपा का हार जाना संविधान बचाओ मुहिम एक बानगी है।

बुंदेलखंड में भाजपा की हार का खुल गया रहस्य ! एनजीओ नें गठबंधन की बदली तस्वीर ?

जिन जनपदों में यह संस्थाएं काम कर रही है। यहां ज्यादातर गठबंधन को सीटें मिली हैं। फैजाबाद (अयोध्या) की साथी-यूपी और जन साहस संस्था इस मुहिम में अहम भूमिका निभा रही हैं। इन संस्थाओं द्वारा संविधान बचाओ मुहिम चलाने का खुलासा हमने किया। भाजपा नेताओं का कहना है कि यह संस्थाएं गांव-गांव में लोगों को रखकर मानदेय दे रही हैं। इनको मिल रहे फंड की उच्च स्तरीय जांच करवाने के लिए प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को पत्र भेजा जा रहा है। इनमें जरा सी भी सच्चाई पाई गई तो इन संस्थाओं के एफसीआरए एकाउंड और रजिस्ट्रेशन को कैंसिल करवाया जाएगा।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बदहाल हकीकत: ‘दिल’ की बीमारियां लाइलाज, जान ‘रेफर सिस्टम’ के हवाले !

City News Uttar Pradesh

पुलिस विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगे चार लाख बीस हजार …

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश बोले : जल जीवन मिशन बुंदेलखंड, विंध्याचल हेतु वरदान

City News Uttar Pradesh

डंप बालू औऱ उसका ओवर लोड परिवहन की बेखौफ धमाचौकड़ी, क्यों पक रही यह खिचड़ी !

City News Uttar Pradesh

Banda : बांदा जेल में बंद बाहुबली मुख्तार अंसारी, कोरोना का हुआ शिकार, जांच रिपोर्ट आई पॉजिटिव …

City News Uttar Pradesh

अंकित गुप्ता द्वारा निर्माण कार्य का निरीक्षण : बोले लापरवाही पर होगी कार्रवाई

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़