City News Uttar Pradesh
भीषण गर्मी के कहर के बीच फिर लड़खड़ाई विद्युत विधुत आपूर्ति, लोगों ने घेरा पावर हाउस
उत्तर प्रदेश

भीषण गर्मी के कहर के बीच फिर लड़खड़ाई विद्युत विधुत आपूर्ति, लोगों ने घेरा पावर हाउस

  • विनोद मिश्रा

बांदा। दो दिन की चांदनी के बाद फिर अंधेरी रात। इसी तर्ज पर दो दिन की की कुछ राहत के बाद एक बार फिर से शहर की विद्युत आपूर्ति ध्वस्त हो गई है। गुस्साये लोगों नें पावर हाउस घेर लिया। दरअस्सल बीती रात शहर के दो दर्जन से अधिक मोहल्लों में करीब पांच घंटे तक अंधेरे में डूब गए। बिजली न होने से परेशान लोगों ने शहर के पीली कोठी विद्युत सब स्टेशन का रुख किया और सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की। हालांकि बाद में सदर विधायक के प्रतिनिधि ने पहुंचकर मोर्चा संभाला।

भीषण गर्मी के कहर के बीच फिर लड़खड़ाई विद्युत विधुत आपूर्ति, लोगों ने घेरा पावर हाउस
Amidst the havoc of scorching heat, electricity supply falters again, people surrounded the power house

रविवार की रात शहर की बिजली आपूर्ति का बुरा हाल हो गया और भीषण गर्मी के बीच बिना बिजली के शहरवािसयों की नींद में खलल पड़ गया। रात करीब 10 बजे पीली कोठी पावर हाउस में संबद्ध स्टेशन, छोटी बाजार, महेश्वरी देवी, टेलीफोन, मर्दननाका, अलीगंज विद्युत फीडरों की बिजली अचानक गुल हो गई। गर्मी से बेहाल लोगों ने जब विभागीय अफसरों के फोन घनघनाने चालू किए तो उन्होंने फाेन उठाना भी मुनासिब नहीं समझा। ऐसे में लोगों का आक्रोश बढ़ने लगा और कई इलाकों के लोगों ने एकत्र होकर सीधे पावर हाउस में धावा बोल दिया। पीली कोठी पावर हाउस में पहुंचे लोगों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। अधिकारियों को खूब बुरा भला कहा। आक्रोशित भीड़ का गुस्सा देखकर नाइट ड्यूटी में तैनात विद्युत कर्मी पावर हाउस छोड़ कर भाग निकले।

भीषण गर्मी के कहर के बीच फिर लड़खड़ाई विद्युत विधुत आपूर्ति, लोगों ने घेरा पावर हाउस
Amidst the havoc of scorching heat, electricity supply falters again, people surrounded the power house

जानकारी मिलने पर सदर विधायक प्रतिनिधि रजत सेठ ने अपनी पूरी टीम के साथ पीली कोठी पावर हाउस में मोर्चा संभाला। आक्रोशित भीड़ को समझाने का प्रयास शुरू किया। विभागीय अफसरों से बात की तो पता चला कि विद्युत कर्मियों और पेट्रोलिंग टीम फाल्ट ढूंढ पाने में नाकाम साबित हो रही है। उप खंड अधिकारी चंदन यादव ने बताया कि बबेरू रोड में कहीं 33 केवी लाइन में फाल्ट आ गया है, जिसे तलाशने के लिए टीम पेट्रोलिंग कर रही है। वहीं दिन भर बिजली की लुकाछिपी से लोग परेशान हाे गए हैं। अब लोगों में आक्रोश पनपने लगा। पीली कोठी पावर हाउस में लोगों का आक्रोश शांत न होता देख विधायक प्रतिनिधि ने मुकामी पुलिस को भी पावर हाउस में बुला लिया, पुलिस ने जब लोगों को समझाया तब जाकर भीड़ शांत हुई। हालांकि बाद में विधायक प्रतिनिधि और विभागीय कर्मचारियों के प्रयासों से रात करीब 3 बजे विद्युत आपूर्ति बहाल हो सकी।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मनरेगा की दुखदाई कथा : भुगतान पर “कन्नी”, तो बन गये “बेगाने”

City News Uttar Pradesh

Banda : शादी के कार्ड बांटकर लौट रहे प्रवासी की ट्रक से कुचलकर हुई दर्दनाक मौत …

करोड़ों की योजना ‘फाइलों में कैद’: अफसरशाही का लगा ‘ग्रहण’ !

City News Uttar Pradesh Desk

राष्ट्रीय लोकदल की बैठक में जनता से जुड़ने का बना रोडमैप: संगठन को मजबूत करने पर जोर

City News Uttar Pradesh

डीएम आनंद की पाती : कोरोना मुक्त जीवन कैसे हो “आनंद ” …

City News Uttar Pradesh

बांदा : लापता व्यवसायी का शव बृहस्पति कुंड में मिला, लगाया जाम …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़