- विनोद मिश्रा
बांदा। जुमे की नमाज को लेकर डीएम अनुराग पटेल और एसपी अभिनंदन रेड एलर्ट है। इसी क्रम में उन्होने मुस्लिम धर्म गुरुओं से वार्ता कर गाइड लाईन से अवगत कराया एंव सहयोग की अपील की। जुमे के दिन नमाज के दौरान एंव बाद शांति व्यवस्था कायम रहे इसके लिये रेड एलर्ट चाक -चौबंद व्यवस्था की तैयारी है ताकि किसी तरह का उपद्रव न हो सके।

डीएम और एसपी ने बुधवार रात को नगर कोतवाली में धर्म गुरुओं और मौलानाओं के साथ पीस कमेटी की बैठक की। जिसमें 50 धर्मगुरु और बांदा के सबसे बड़े मदरसे जामिया अरबिया हाथौरा के मौलाना हबीब और रब्बानिया मदरसे के मौलाना मुमताज शामिल रहे। शुक्रवार को जुमे की नमाज पर शांति बनाए रखने के लिए सहयोग मांगा।

आपको बता दें कि 3 जून को कानुपर, 10 जून को प्रयागराज और साहारनपुर में हिंसा हुई थी। इसी को लेकर बांदा जिला प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है। लगातार फ्लैग मार्च किया जा रहा है। मुस्लिम समुदाय के धर्मगुरुओं से बात करके आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई । पीस कमेटी में डीएम,एसपी ने कहा कि अराजक तत्वों पर नजर रखें। कोई माहौल खराब करता है तो पुलिस को इसकी सूचना दें। अफवाह फैलाने वालों की जानकारी दें।

डीएम अनुराग पटेल ने मुस्लिम समुदाय के धर्मगुरुओं से कहा कि आपसी सद्भाव बनाए रखें। इसके लिए आपसी सहयोग जरूरी है। आसपास के जिलों में हिंसा की घटना देखने को मिली है। बाहर से आने वाले संदिग्धों पर नजर रखे और तुरंत पुलिस को सूचित करें। कोई भी अराजक तत्व अफवाह फैलाता है तो उसकी जानकारी दें, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

अपर एसपी लक्ष्मी निवास मिश्रा एंव सीओ सिटी राकेश कुमार सिंह ने कहा कि शांति प्रिय लोगों को छेड़ा नहीं जाएगा। उपद्रवियों को छोड़ा नहीं जाएगा। लोगों से सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने को कहा । कहा कि जुमे की नमाज अदा करने के बाद अपने-अपने घरों को जाए किसी प्रकार की नारेबाजी और पोस्टर न बाटें।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
