City News Uttar Pradesh
जिले में रेल सुविधाओं का विस्तार कब करा पायेंगे हमारे सरकार
उत्तर प्रदेश

जिले में रेल सुविधाओं का विस्तार कब करा पायेंगे हमारे सरकार

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले को रेल सुविधाओं में विस्तार की जरूरत है। इस अहम जरूरत को पूरा कराना जन प्रतिनिधियों के लिये लंबे समय से चैलेंज है। खबर के विस्तार में कई बिंदु हैं। मसलन प्रयागराज से चलकर चित्रकूट बांदा होते हुए मुंबई तक जाने वाली तुलसी एक्सप्रेस को प्रतिदिन संचालित कराया जाए। कई दशक से यह ट्रेन मात्रा सप्ताह में 2 दिन ही चलती है जिस कारण आम नागरिकों को मुंबई तक आने-जाने में भारी असुविधा होती है।

रेल टिकट में बल्ले बल्ले : बीस रुपये में बदल सकेंगे ट्रेन और यात्रा की तिथि

इस ट्रेन की आरक्षण खिड़की 120 दिन पूर्व खुलती है और ट्रेन में नो रूम सीट हो जाती है। जिससे स्पष्ट होता है कि इस मार्ग में तुलसी एक्सप्रेस में बहुत ज्यादा यात्रियों का बोझ है। जिसे कम करने के लिए सप्ताह में दो दिन के स्थान पर प्रतिदिन चलाया जाए। बांदा से चलकर झांसी जाने वाली प्रातः कालीन सटल पैसेंजर ट्रेन को माता पीतांबरा दतिया पीठ तक विस्तारित कराए जाने पर चर्चा हो। इलाहाबाद से चलकर प्रयागराज जाने वाली पैसेंजर को बाबा विश्वनाथ बनारस तक विस्तारित करने की जरूरत है।

ट्रेनों में सिगरेट सुलगाने वालों की वीडियो बनाएंगे सहयात्री, रेलवे करेगा प्रोत्साहित

ग्वालियर से चलकर बुंदेलखंड एक्सप्रेस जो ग्वालियर से बनारस के लिए एकमात्र ट्रेन है इसे गोरखपुर तक बढ़ाया जाना चाहिये। बांदा से बनारस के लिए एक पैसेंजर ट्रेन जो सुबह-सुबह चले ताकि बांदा चित्रकूट के लोगों को बाबा विश्वनाथ बनारस के लिए एक पैसेंजर ट्रेन भी मिल सके। इसके अलावा रायपुर से चलकर कानपुर जाने वाली बेतवा एक्सप्रेस जो चित्रकूट होकर कानपुर जाकर रुक जाती है। बेतवा एक्सप्रेस को प्रदेश की राजधानी लखनऊ तक विस्तारित किया जानें की जरूरत है। ताकि छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर और उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ सीधे जुड़ सके ।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

अखिलेश यादव बोले- योगी सरकार चाहिये या फिर योग्य सरकार, बाबा मुख्यमंत्री को चलाना नहीं आता लैपटाप

City News Uttar Pradesh

बांदा : शार्ट सर्किट से लगी आग, गृहस्थी जलकर हुई राख …

शारदीय नवरात्र की अष्टमी पर मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु : नाथे गये सांग, निकले जवारे

स्वतंत्र देव सिंह को मिलेगी कमान ? सियासी और जातीय समीकरण कर रहे हैं इशारा

शर्मनाक : नाबालिग बुआ को सोते समय उठा ले गया भतीजा, खेत में ले जाकर की दरिंदगी, पुलिस ने घर से किया गिरफ्तार

डीएम नगेंद्र प्रताप की भूतपूर्व सैनिको के साथ बैठक: समस्याओं का खोजा गया समाधान

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़