- विनोद मिश्रा
बांदा। आनलाइन मोबाइल गेम फ्री फायर खेलने में किशोरी की समुदाय विशेष के अब्दुल शेख से दोस्ती हो गई। आरोप है कि उसने उसे कौशांबी जिले में किसी कस्बे में ले जाकर नशीला पदार्थ खिला दुष्कर्म किया। आरोपित मतांतरण कराने के लिए उसको मदरसे में भी ले गया, लेकिन वहां मना करने से सफलता नहीं मिली। उसकी पकड़ से छूटी किशोरी 500 रुपये में अपना मोबाइल बेचकर एक महिला की मदद से मामा के घर लौटी। स्वजन ने बताया, लगातार नशीला पदार्थ खिलाने से उसकी तबीयत ठीक नहीं है। शहर के निजी केंद्र में उपचार करा रहे हैं। दहशत के कारण वह घटनाक्रम ठीक से नहीं बता पा रही है।

शहर कोतवाली के एक मोहल्ला निवासी 17 वर्षीय किशोरी की बीते कुछ माह पहले फ्री फायर गेम खेलने के दौरान समुदाय विशेष के युवक अब्दुल शेख से दोस्ती हो गई थी। 30 मई को वह घर से बाजार जाने की बात कहकर निकली थी, जहां से आरोपित उसे अपने साथ कौशांबी जिले के मूरतगंज के पास किसी जगह ले गया। वहां किराये के मकान में नशीला पदार्थ खिलाकर रोके रखा। नशे की हालत में उसके साथ दुष्कर्म किया। 13 जून को किरायेदार महिला की मदद से किशोरी बाहर निकलकर करीब चार किलोमीटर पैदल चल मूरतगंज पहुंची। फिर बस से चित्रकूट के एक गांव स्थित अपने मामा के घर जाकर आपबीती बताई।

परिजनों के मुताबिक, किशोरी के लापता होने पर गुमशुदगी दर्ज कराई थी। वह आरोपित युवक का नाम अब्दुल शेख बता रही, लेकिन उसका पता नहीं मालूम है। कोतवाली निरीक्षक राजेंद्र सिंह राजावत ने बताया, किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराकर मामले की जांच की जा रही है। उसके न्यायालय में धारा 164 के तहत बयान दर्ज कराकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
