26.7 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
नारी सम्मान के 'सारथी' बने प्रकाश द्विवेदी: मातृशक्ति को दी 'सौगातों' की डोज
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

नारी सम्मान के ‘सारथी’ बने प्रकाश द्विवेदी: मातृशक्ति को दी ‘सौगातों’ की डोज

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। जब बात नारी सम्मान की हो और मंच पर विधायक प्रकाश द्विवेदी हों तो ‘सौगातें तय’ हैं। कलेक्ट्रेट सभागार में कुछ ऐसा ही नजारा दिखा, जहां विधायक प्रकाश द्विवेदी ने ‘मातृशक्ति के सम्मान’ में सरकार की ‘दो बड़ी सौगातों’ का ‘पिटारा’ खोल दिया।

नारी सम्मान के 'सारथी' बने प्रकाश द्विवेदी: मातृशक्ति को दी 'सौगातों' की डोजकार्यक्रम को संबोधित करते हुए बांदा सदर के ‘ऊर्जावान’ विधायक प्रकाश द्विवेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की डबल इंजन सरकार का हर बजट, हर योजना सिर्फ और सिर्फ ‘नारी की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन’ को समर्पित है। यह कोई नारा नहीं, बल्कि ‘धरातल पर दिख रहा संकल्प’ है।

नारी सम्मान के 'सारथी' बने प्रकाश द्विवेदी: मातृशक्ति को दी 'सौगातों' की डोजइसी संकल्प के क्रम में विधायक प्रकाश द्विवेदी ने ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ योजना का भव्य शुभारंभ किया। इस योजना के तहत प्रदेश की 60 वर्ष एवं उससे ‘अधिक आयु’ की हर ‘माता-बहन’ अब यूपी की बसों में ‘निःशुल्क यात्रा’ कर सकेगी।

नारी सम्मान के 'सारथी' बने प्रकाश द्विवेदी: मातृशक्ति को दी 'सौगातों' की डोजशुभारंभ के मौके पर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने खुद अपने हाथों से लाभार्थी माताओं को साड़ियां भेंट कर उनका सम्मान किया और बधाई दी। माताओं के ‘चेहरे पर खुशी‘ देखते ही बन रही थी। इतना ही नहीं, रक्षाबंधन के पावन पर्व पर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने मातृशक्ति को एक और ‘बड़ी सौगात’ दी।

नारी सम्मान के 'सारथी' बने प्रकाश द्विवेदी: मातृशक्ति को दी 'सौगातों' की डोजउन्होंने ऐलान किया कि रक्षाबंधन पर 3 दिनों तक उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की सभी बसों में माताओं, बहनों और बेटियों को एक सहयात्री के साथ ‘बिल्कुल मुफ्त यात्रा’ कराई जाएगी। ताकि कोई भी बहन अपने भाई की कलाई पर ‘राखी’ बांधने से वंचित न रहे। विधायक प्रकाश द्विवेदी के इस ‘ऐलान’ से सभागार ‘तालियों से गूंज’ उठा।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

गांवों में भ्रमण कर रही खाकी, निर्भीकता का दे रही संदेश, अपराधियों पर पैनी नजर

City News Uttar Pradesh

बाप रे बाप सूचना विभाग का यह हाल : अवैध बालू खनन को बना ढाल, हुआ मालामाल !

City News Uttar Pradesh

दो दोस्तों की दुर्घटना में मौत: ट्रक ने कुचला, परिजनों में मचा कोहराम

City News Uttar Pradesh

मोहन साहू सपा में बनें ‘अछूत’: गीता वर्मा कांड के बाद कोई नहीं ‘थाम’ रहा हाथ, सबने किया ‘किनारा’

एसडीएम एंव सीओ नरैनी द्वारा वाहनों की चेकिंग से हड़कंप : लगभग छह लाख का किया जुर्माना

नवरात्र महोत्सव की तैयारियों पर केंद्रीय पूजा समिति का अल्टीमेटम: डीएम को ज्ञापन

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़