29 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
दो दोस्तों की दुर्घटना में मौत: ट्रक ने कुचला, परिजनों में मचा कोहराम
उत्तर प्रदेश

दो दोस्तों की दुर्घटना में मौत: ट्रक ने कुचला, परिजनों में मचा कोहराम

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। तिलक समारोह में जा रहे बाइक सवार दो दोस्तों की सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना तिंदवारी थाना क्षेत्र के छापर गांव के पास बांदा-फतेहपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक ढाबा के पास हुई। एक ट्रक ने बाइक सवार दोनों दोस्तों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की इलाज के दौरान मौत हुई,जबकि दूसरे की मौत कानपुर ले जाते समय हुई। हादसे के शिकार हुए दोनों दोस्त लवकुश प्रजापति और शेखर सिंह थे।जो तिलक समारोह में शामिल होने जौहरपुर गांव जा रहे थे।

दो दोस्तों की दुर्घटना में मौत: ट्रक ने कुचला, परिजनों में मचा कोहराम

पुलिस के मुताबिक, ट्रक ने उनकी बाइक को सामने से टक्कर मारी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें तिंदवारी पीएचसी पहुंचाया, जहां शेखर ने दम तोड़ दिया। लवकुश को जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहां से फिर कानपुर ले जाते समय उसकी भी मौत हो गई। एक ही गांव में दो परिवारों में मौत शोक की लहर है। तिंदवारी थाना इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह राजावत ने बताया कि ट्रक चालक की तलाश की जा रही है और तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : सीबीआइ ने 10 और पीड़ितों के लिए बयान, मिले अहम सुबूत …

City News Uttar Pradesh

सुहागिनों नें चाँद और सुहाग के किये दीदार, खिलाया “सइयां को पान” …

City News Uttar Pradesh

गजब कहानी : एससी प्रमाण पत्र से डीडीसी बनी क्षत्रिय महिला ! …

जल संरक्षण ‘घोटाला’: पुरस्कार की ‘चकाचौंध’ में ‘डूबे’ हजारों तालाब, आंकड़ों की ‘माया’ उजागर !

City News Uttar Pradesh Desk

बेवफाई से आहत पति ने की आत्महत्या: पत्नी के फोन पर बातचीत को लेकर हुआ था झगड़ा

सदर विधायक प्रकाश का पहला रिपोर्ट कार्ड, जिसमें वह रहे”पास” …

ब्रेकिंग न्यूज़