24.2 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
कम उम्र का दूल्हा देख पुलिस ने रुकवाई शादी: थाने पहुंचा वर-वधू पक्ष, 21 साल पूरे होने पर ही होगा बंधन
उत्तर प्रदेश

कम उम्र का दूल्हा देख पुलिस ने रुकवाई शादी: थाने पहुंचा वर-वधू पक्ष, 21 साल पूरे होने पर ही होगा बंधन

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

महोबा। कस्बे के प्राचीन हनुमान मंदिर में आयोजित सर्वजातीय सामूहिक कन्या विवाह सम्मेलन में पुलिस ने उस वक्त हस्तक्षेप किया, जब एक दूल्हे की उम्र निर्धारित सीमा से कम पाई गई। चाइल्ड लाइन, मानव तस्कर निरोधक इकाई और पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर विवाह को रुकवाया। बाद में दोनों पक्षों की सहमति से निर्णय हुआ कि दूल्हे की उम्र पूरी होने के बाद ही विवाह कराया जाएगा।

कम उम्र का दूल्हा देख पुलिस ने रुकवाई शादी: थाने पहुंचा वर-वधू पक्ष, 21 साल पूरे होने पर ही होगा बंधन

सोमवार को प्राचीन हनुमान मंदिर में सर्वजातीय सामूहिक कन्या विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया था। 12 जोड़ों का विवाह कराया जा रहा था। इस दौरान एक दूल्हे के फूफा ने चाइल्ड लाइन टीम को सूचना दी कि दूल्हे की उम्र तय सीमा से कम है। शिकायत मिलते ही पुलिस, चाइल्ड लाइन और मानव तस्कर निरोधक इकाई की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने वर-वधू पक्ष को थाने बुलाकर दस्तावेजों की जांच की। आधार कार्ड और शैक्षिक अभिलेखों के अनुसार दूल्हे की उम्र 21 वर्ष से आठ महीने कम पाई गई।

कम उम्र का दूल्हा देख पुलिस ने रुकवाई शादी: थाने पहुंचा वर-वधू पक्ष, 21 साल पूरे होने पर ही होगा बंधन

कानूनी नियमों का उल्लंघन होने के कारण विवाह तत्काल रोक दिया गया। इसके बाद वर-वधू पक्ष में सहमति बनी कि दूल्हे की उम्र पूरी होने के बाद शादी कराई जाएगी। थानाध्यक्ष शिवपाल सिंह ने कहा कि सामूहिक विवाह सम्मेलन के दौरान हर विवाह को कानूनी प्रक्रिया के अनुसार सुनिश्चित किया जाना चाहिए। यह मामला समाज में विवाह कानूनों की जागरूकता का संकेत देता है। दूल्हे के परिवार ने कहा कि वे नियमानुसार विवाह कराने को तैयार हैं। वधू पक्ष ने भी इस पर सहमति जताई।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डबल इंजन की ‘डबल’ सौगात: प्रकाश-मालती ने दी 2 करोड़ से ज्यादा की ‘विकास परियोजनाएं’

City News Uttar Pradesh Desk

डीजे बंद कराने गई पुलिस पर हमला: थाना प्रभारी सहित सात घायल, 38 ग्रामीणों पर रिपोर्ट दर्ज, 13 गिरफ्तार

श्रीराम जन्मभूमि की वर्षगांठ पर बांदा में हुआ अद्भुत आयोजन, रामभक्तों ने जताई खुशी

City News Uttar Pradesh

यूपी में साप्ताहिक बंदी से जल्द राहत, अब 1 दिन हो सकता वीकेंड कोरोना कर्फ्यू …

नहीं हो पा रहा ‘सजना सजनी’ का मिलन: ‘सिलिंडर’ का लगा ‘ग्रहण’ !

City News Uttar Pradesh

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र बोले- भाजपा की उपलब्धियां घर-घर पहुंचाएंगे, बीजेपी ने शुरू की लोकसभा की तैयारी

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़