रिपोर्ट – रामबाबू निषाद
बांदा।नरैनी तहसील अन्तर्गत पड़ोस में जुआ खेलने का विरोध करना नगर पंचायत अध्यक्ष को भारी पड़ गया। घटना सोमवार की आधी रात के लगभग की है। उस रात दबंगों ने नगर पंचायत अध्यक्ष के घर में धावा बोलकर अध्यक्ष सहित पूरे परिवार को लाठी-डंडों से पीट दिया। अध्यक्ष और उनके परिजन घायल हो गए। उनका सीएचसी में इलाज कराया। अध्यक्ष की तहरीर पर पिता-पुत्र सहित सात लोगों के खिलाफ मारपीट व एससीएसटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
अध्यक्ष ओममणि वर्मा ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार की रात करीब 11 बजे परिवार के साथ वह घर में सो रही थीं। तभी अराजकतत्वों ने उनके दरवाजे पर डंडे मारना शुरू कर दिया। वह बाहर निकलीं तो मारपीट शुरू कर दी। वह बाहर निकलीं तो डंडों से हमला कर दिया। वह खुद और देवरानी ज्ञानभारती पत्नी सुनील कुमार, देवर परवेश, पवन व सुनील कुमार पुत्रगण बाबादीन घायल हो गए। अध्यक्ष की सूचना पर यूपी-112 और कोतवाली इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचे और घायलों को अतर्रा सीएचसी पहुंचाया। वहां इलाज और मेडिकल हुआ।
अध्यक्ष की तहरीर पर पुलिस ने बनवारी लाल पांडेय और उसके बेटे दिलीप कुमार पांडेय, अखिलेश कुमार, विद्या सागर तथा शिवम और नाती सितांशु पांडेय व अंकित द्विवेदी के विरुद्ध धारा 323, 504, 506 आईपीसी व एससीएसटी एक्ट की रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाली प्रभारी राकेश कुमार सरोज ने बताया कि दिलीप कुमार पांडे और सितांशु पांडे को गिरफ्तार कर लिया गया है। अध्यक्ष के देवर सुनील कुमार ने बताया कि मोहल्ले में काफी समय से जुआ खेला जा रहा है। विरोध करने के कारण आरोपी नाराज थे। इसी बात को लेकर हमला कर दिया गया।

![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
