City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda- स्कूल की बाउंड्री से नाराज दबंगों ने प्रधान को पीटा,पांच पर रिपोर्ट…

– निर्माण कार्य रोककर मजदूरों को खदेड़ा

  • रिपोर्ट – रामबाबू निषाद

बांदा। जिले के कमासिन थाना क्षेत्र के खमरखा गांव में पूर्व माध्यमिक विद्यालय की ग्राम पंचायत द्वारा बनवाई जा रही चहारदीवारी को लेकर दबंग ने मजदूरों को पीटकर भगा दिया। घर में घुसकर महिला प्रधान व उसकी पुत्री को पीटा। प्रधान ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

निर्माणाधीन बाउंड्री के पीछे कब्रिस्तान है। इसके लिए दो फिट जगह छोड़कर बाउंड्री बनवाई जा रही है। प्रधान के मुताबिक गांव का अजीत यादव बाउंड्री का विरोध कर रहा था। महिला प्रधान मीरा देवी ने इसकी शिकायत बीडीओ अमरनाथ पांडेय व थाने में की थी। बीडीओ ने कानूनगो, लेखपाल व पुलिस के साथ मौके पर जाकर जांच की थी। बाउंड्री को सीधी कराकर निर्माण कार्य की स्वीकृति दी थी। इसी के बाद बाउंड्री का निर्माण शुरू हुआ।

प्रधान के अनुसार इन सरकारी कर्मियों के जाते ही अजीत चार साथियों के साथ आया और मजदूरों को मारपीट कर भगा दिया ।प्रधान के घर में भी पहुंचकर मारपीट की। प्रधान ने अजीत, अजय, रामबहादुर, चुन्नू व राहुल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

ज्वाला कप में खेल प्रेमी बन छा गये “सुनील पटेल”: फाइनल में भिड़ेगी अयोध्या औऱ गोरखपुर

City News Uttar Pradesh

किसानों की बढ़ गई है चिंता : दलहनी फसलों पर पाला का बढ़ गया खतरा

City News Uttar Pradesh

प्रतिनिधि अंकित ‘भड़के’: घटिया ‘सड़क निर्माण’ पर ठेकेदार की लगाई ‘क्लास’

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश बोले : भाजपा नें जन सेवा का बनाया अलौकिक इतिहास

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश ने केंद्रीय बजट को बताया ऐतिहासिक: कहा- यह हर वर्ग के लिए “लाभकारी”

City News Uttar Pradesh

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह बोले: गांव शहर सब है तैयार, अबकी बार चार सौ पार

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़