
- विनोद मिश्रा
बांदा। एक “दिल दहला देने वाली घटना” सामने आई है, जिसमें 3 वर्षीय बच्ची के साथ “दुष्कर्म” किया गया। आरोपी कोई और नहीं, बल्कि बच्ची के पड़ोसी महिला सविता वर्मा और उसके पुरुष मित्र राजू शिवहरे हैं। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना शहर कोतवाली क्षेत्र की है। बच्ची पड़ोस में रहने वाली सविता वर्मा के घर खेलने गई थी। जब बच्ची घर वापस लौटी तो उसने अपनी मां से दर्द की शिकायत की और गुप्तांग की तरफ इशारा किया। माँ ने जब बच्ची की हालत देखी तो पाया कि उसके प्राइवेट पार्ट से खून बह रहा था।

बच्ची ने अपनी मां को बताया कि सविता वर्मा की मौजूदगी में राजू शिवहरे ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की मां बिना समय गंवाए बच्ची को लेकर पुलिस स्टेशन पहुंची और मामला दर्ज कराया। पुलिस ने तुरंत एफआईआर दर्ज कर दोनों आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

क्षेत्राधिकारी नगर राजीव प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है, और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों को “कड़ी सजा दिलाने के लिए पूरी ताकत” से काम किया जाएगा और इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
