29 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
बांदा में गर्मी ने 52 साल का रिकॉर्ड तोड़ा, इंसान के अलावा फसल, जानवर पर भी खतरा !
उत्तर प्रदेश

आसमान से बरस रही आग : हीटवेब से नहीं मिली रहात, दोपहर में चले लू के गर्म व तेज थपेड़ों ने बढ़ाईं मुश्किलें

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। तापमान बढ़ने से गर्मी और लू का कहर बढ़ रहा है। जहां सुबह नौ बजे से ही आसमान से आग बरसानी शुरू हो जाती है। जिले में बुधवार को भी हीटवेब से राहत नहीं मिली। लू के गर्म व तेज थपेड़ों ने राहगीरों की मुश्किलें बढ़ाईं। चिलचिलाती धूप से बचने के लिए लोगों को छाता का सहारा लेना पड़ा। अधिकतम तापमान 46 डिग्री और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लू के चलते हीट वेब से बचने के लिए लोग घरों में कैद होने को मजबूर हो गए। पूर्वानुमान विभाग के मुताबिक आने वाले एक दो दिनों में धूप से राहत मिलने की संभावना नहीं है।

आसमान से बरस रही आग : हीटवेब से नहीं मिली रहात, दोपहर में चले लू के गर्म व तेज थपेड़ों ने बढ़ाईं मुश्किलें
Fire raining from the sky: Heatweb did not help, hot and strong thunderstorms in the afternoon increased the difficulties

जनपद में सप्ताह भर से भारी उमस और गर्मी छका रही है। दिन चिलचिलाती धूप के साथ लू के थपेड़ों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को हीटवेब से जूझना पड़ रहा है। इससे राहत नहीं मिलती दिख रही है। बुधवार को सुबह से तीखी धूप रही। हालांकि बीच में बादल नजरआए। दस बजे के बाद 10 किलोमीटर की गति से लू के थपेड़े चले। दोपहर में चिलचिलाती धूप ने राहगीरों को मुश्किल में डाला। जून के शुरुआती दौर में बूंदाबादी और बादलों ने काफी राहत दी। करीब चार दिनों तक तापमान 43-44 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा।

आसमान से बरस रही आग : हीटवेब से नहीं मिली रहात, दोपहर में चले लू के गर्म व तेज थपेड़ों ने बढ़ाईं मुश्किलें
Fire raining from the sky: Heatweb did not help, hot and strong thunderstorms in the afternoon increased the difficulties

लेकिन इधर सप्ताह भर से तापमान में इजाफा हो रहा है। उधर तापमान बढ़ने से पंखे और कूलर भी राहत नहीं दे पा रहे हैं। गर्मी के चलते बाजार और शहर के सार्वजनिक स्थलों पर दोपहर में लोगों की चहल-पहल कम रही। केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक जनपद में बुधवार को जनपद में अधिकतम 46.0 और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। मौसम में नमी 55 प्रतिशत रही। इस वजह से हीटवेब की स्थिति रही।


कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डा.दिनेश साह ने बताया कि पश्चिम से आ रहीं गर्म हवाओं के चलते लू का सामना करना पड़ रहा है। मौसम में नमी कम होने से दोपहर में लू का असर बढ़ रहा है। उन्होंने लोगों से गर्मी व धूप से बचने की सलाह दी है। साथ ही पशुओं को भी धूप से बचाने की सलाह दी है।

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पुलिस चौकी से पीआरडी जवान की बाइक चोरी: चौकी इंचार्ज बोले- मुंह बंद रखो, तुम्हे गाड़ी और पैसा दिलाया जाएगा

City News Uttar Pradesh

कृषि मंत्री की कड़ी समीक्षा: अधिकारियों को सख्त आदेश, खाद वितरण में ढिलाई नहीं बर्दाश्त

City News Uttar Pradesh

Banda : नगर पालिका का गरजा जेसीबी, शहर में लगे हटाये होर्डिंग…

City News Uttar Pradesh

Banda : खनन विभाग द्वारा अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाई, 70 ट्रक 3 पोकलैंड ,एक जेसीबी सीज …

City News Uttar Pradesh

बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर न पुलिस चौकी, न सुरक्षा व्यवस्था: वादे अधूरे, कटघरे में सरकार !

विपक्ष ने कृषि कानूनों में किसानों को किया गुमराह : सांसद आरके सिंह पटेल …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़