City News Uttar Pradesh
घर घर दस्तक अभियान में महंगी पड़ी लापरवाही, आयुक्त ने सचिव व लेखपाल को किया निलंबित
उत्तर प्रदेश

घर घर दस्तक अभियान में महंगी पड़ी लापरवाही, आयुक्त ने सचिव व लेखपाल को किया निलंबित

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह ने धौसड़ गांव में ग्रामीणों से पूछा कि पंचायत सचिव व लेखपाल घर घर दस्तक देकर हाल-चाल पूछ रहे हैं कि नहीं। करीब डेढ़ सौ लोगों में मात्र कुछ लोगों ने ही घर आकर समस्या पूछने की बात बताई। जबकि अभियान 20 मई से चल रहा है। 18 दिन गुजर गए। मात्र आठ लोग ही उनके घर आने की पुष्टि कर रहे हैं।

घर घर दस्तक अभियान में महंगी पड़ी लापरवाही, आयुक्त ने सचिव व लेखपाल को किया निलंबित
Negligence in Ghar Ghar Dastak campaign costly, commissioner suspended secretary and accountant

उन्होंने कहा कि स्पष्ट है कि लेखपाल व पंचायत सचिव ने घर-घर जाकर समस्या सुनने में रुचि नहीं ले रहे। उन्होंने गांव के लेखपाल धर्मराज कुशवाहा और पंचायत सचिव वीरेंद्र को निलंबित करने के आदेश दिए। तहसीलदार और खंड विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि वह तय करें कि हर लेखपाल और पंचायत सचिव अपने हलका के गांव में जाएं और हर घर जाकर समस्या पूछकर रजिस्टर में दर्ज करें और उन्हें निस्तारित कराएं। जो समस्या हल नहीं हो सकती हैं, उनको एसडीएम और खंड विकास अधिकारी को भेजें। इसमें किसी स्तर पर कोई लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।

धौसड़ के बाद मरगहनी गांव का उन्होंने निरीक्षण किया। पंचायत सचिवालय में प्रधान और पंचायत सहायक उपस्थित मिले। जानकारी करने पर लोगों ने बताया पंचायत सचिव व लेखपाल अपने निर्धारित दिवसों पर आते हैं और दस्तक अभियान के तहत घर-घर भी जा रहे हैं।

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

प्रणव त्रिपाठी को भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश कार्य समिति में शामिल करने से हर्ष …

City News Uttar Pradesh

Banda-बिजली आपूर्ति, विभागीय खेल निराले! परेशान लोगों ऩे लगाया जाम

City News Uttar Pradesh

सांसद और ब्लॉक प्रमुख की फटकार से काँप उठे विभाग: चित्रकूट में योजनाओं का हुआ पोस्टमार्टम

City News Uttar Pradesh

जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश की ललकार: पिछड़ा वर्ग के अधिकारों से कोई समझौता नहीं

City News Uttar Pradesh

बुंदेलखंड गौरव महोत्सव नें उड़ा दी है नींद : बेचैनी भरी है आयोजन की प्रतिक्षा

City News Uttar Pradesh

होटल में देह व्यापार : मालिक, मैनेजर व दलाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज, छापा मारकर पकड़ी दो युवतियां

ब्रेकिंग न्यूज़