City News Uttar Pradesh
अव्यवस्था की गंदी तस्वीर आई सामने : विधायक को निरीक्षण में चिकित्सक मिले नदारद, स्वीपर की नहीं है तैनाती
उत्तर प्रदेश

अव्यवस्था की गंदी तस्वीर आई सामने : विधायक को निरीक्षण में चिकित्सक मिले नदारद, स्वीपर की नहीं है तैनाती

  • विनोद मिश्रा

बांदा। नरैनी विधायक ने बदौसा पीएचसी का जायजा लिया तो अव्यवस्था की गंदी तस्वीर सामने आई। बेहतर स्वास्थ्य सेवा का दावा ग्रामीण इलाकों की पीएचसी में उलट तस्वीर दिखाता है।

घर घर दस्तक अभियान में महंगी पड़ी लापरवाही, आयुक्त ने सचिव व लेखपाल को किया निलंबित
Dirty picture of disorder came to the fore: MLA found doctor missing in inspection, sweeper is not deployed

ड्रेसिंग रूम में गंदगी का अंबार, चिकित्सक गायब, स्वीपर की तैनाती नहीं होने से गंदगी का अंबार नजर आया। तीमारदारों की शिकायत ने पोल खोल दी, बताया गया कि अस्पताल में ताला बंद देख लौट जाते है। दूसरे दिन फिर आना पड़ता है। तब तक चक्कर लगाते हैं, जब तक दवाएं न मिल जाएं। विधायक ने शीघ्र व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए।

अव्यवस्था की गंदी तस्वीर आई सामने : विधायक को निरीक्षण में चिकित्सक मिले नदारद, स्वीपर की नहीं है तैनाती
Dirty picture of disorder came to the fore: MLA found doctor missing in inspection, sweeper is not deployed

विधायक ओममणि वर्मा बदौसा गांव के पीएचसी का निरीक्षण करने पहुंची। चारों तरफ अव्यवस्था का नजारा दिखाई दिया। पीएचसी प्रभारी नहीं मिले। फार्मासिस्ट सूरज गुप्ता ने बताया कि उनका आज हाफ डे था। यहां स्वीपर नियुक्त नहीं है, इसलिए हर जगह धूल व गंदगी है। सभी रेफ्रिजरेटर बंद पड़े थे। पौहार निवासी भार्गव वर्मा ने बताया कि पीएचसी में इनकी पत्नी का टीबी का इलाज हो रहा है, दवा लेने कल दोपहर एक बजे पहुंचे तो ताला लटका देख लौट गए। आज फिर दोपहर 12 बजे आया हूं, तब दवाएं मिली हैं। पीएचसी की दयनीय हालत देख विधायक ने नाराजगी दिखाई और शीघ्र सुधार न होने की दशा में विभागीय कार्यवाही की अनुशंसा की चेतावनी भी दी है।

घर घर दस्तक अभियान में महंगी पड़ी लापरवाही, आयुक्त ने सचिव व लेखपाल को किया निलंबित
Dirty picture of disorder came to the fore: MLA found doctor missing in inspection, sweeper is not deployed

– मातृ शिशु व परिवार कल्याण केंद्र में बिना चादर के बेड

मातृ शिशु व परिवार कल्याण केंद्र में प्रसूता महिलाओं के लेटने के लिए बिना चादर के बेड मिले। गंदे और फटे गद्दे नजर आए। बीएचडब्लू निशा सिंह अनुपस्थित थीं, उनकी जगह कस्बा की ही एक सहायक महिला मरीजों के पास देखरेख कर रही थी।

घर घर दस्तक अभियान में महंगी पड़ी लापरवाही, आयुक्त ने सचिव व लेखपाल को किया निलंबित
Dirty picture of disorder came to the fore: MLA found doctor missing in inspection, sweeper is not deployed

– पशु चिकित्सालय से चिकित्सक गायब, नहीं करते हस्ताक्षर

कस्बा के पशु चिकित्सालय के निरीक्षण के दौरान डा. एलसी अहिरवार अनुपस्थित मिले। रजिस्टर देखने पर पता चला कि लगभग एक वर्ष की तैनाती में केवल 25 दिन उनकी उपस्थिति दर्ज है। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी देवकुमार ने बताया कि उन्हें कई पशु चिकित्सालयों की जिम्मेदारी दी गई है, इसलिए उपस्थिति रजिस्टर में हस्ताक्षर नहीं करते हैं।

– योग वेलनेस सेंटर में मिले टूटे पलंग

विधायक ओममणि वर्मा ने राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय व योग वेलनेस सेंटर का भी औचक निरीक्षण किया। टूटे पलंग और फटे गद्दे चादर मिले। केंद्र के चिकित्साधिकारी बृजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि कई बार केंद्र की ओर से शासन को कई तरह की जरूरतों के लिए डिमांड भेजी गई है लेकिन अभी तक कोई व्यवस्था नहीं की गई है। स्वास्थ्य केंद्र में फार्मासिस्ट की नियुक्ति न होने के कारण कई तरह की असुविधाएं होती हैं। भवन लगभग सौ वर्ष पुराना होने के कारण जीर्णावस्था में है। विधायक ने जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डा. नीरेंद्र बहादुर सिंह को मोबाइल फोन पर जल्द सुधार करने के निर्देश दिए हैं ।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक प्रकाश बोले: आत्मनिर्भर भारत के लिए हर घर से उठेगी स्वदेशी की मशाल

City News Uttar Pradesh

बुंदेलखंड में गुम हो चुके “इसुरी के फाग” होली में हो उठते हैं “जीवंत” !

चलती कार में दुष्कर्म : लिफ्ट देकर लूटी लड़की की आबरू, यूपी पुलिस के सिपाही पर लगा गंभीर आरोप …

City News Uttar Pradesh

‘जलपुरुष’ ने केन बेतवा लिंक परियोजना को बताया बेकार, खड़े किए कई सवाल

बिजली विभाग की गांधी गिरी : भीषण कटौती जारी रख “बापू” को किया नमन

कांग्रेस नेता नसीमुद्दीन बोले केंद्रीय बजट सरकार बचाने की मशक्कत

ब्रेकिंग न्यूज़