24.5 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
प्राइवेट बस परिचालक को दूसरे बस ने रौंदा: हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम
उत्तर प्रदेश

बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार डंपर से कुचलकर बाइक सवार की मौत, बेटी के रिश्ते की बात करके लौट रहा था वापस

बांदा। बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर आए दिन हादसे हो रहे हैं। बेटी के रिश्ते की बात कर लौट रहे बाइक सवार वृद्ध की तेज रफ्तार डंपर से कुचल कर मौत हो गई। जबकि उनके बड़े भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया है। वह हेलमेट नहीं लगाए थे।
चित्रकूट जिले के ग्राम ढोलबजा निवासी 60 वर्षीय बाबूलाल रात में अपने बड़े भाई 65 वर्षीय मुन्नीलाल के साथ बाइक पर शहर से घर जा रहे थे। बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे बिसंडा थाना क्षेत्र के ग्राम पिस्टा के पास वह जैसे ही पहुंचे, सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उन्हें कुचल दिया।

बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार डंपर से कुचलकर बाइक सवार की मौत, बेटी के रिश्ते की बात करके लौट रहा था वापस
Bike rider dies after being crushed by a speeding dumper on Bundelkhand Expressway, was returning after talking about daughter’s relationship

हादसे में वह और उनका बड़ा भाई मुन्नीलाल गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपित चालक डंपर समेत मौके से फरार हो गया। राहगीर व गांव के दोस्तों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान बाबूलाल की मौत हो गई। जबकि उनके भाई को चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर भिजवाया है। मृतक के पुत्र कौशल किशोर ने बताया कि पिता भाई के साथ बेटी की शादी के लिए लड़का देखने आए थे। वापस लौटते समय हादसा हुआ है। थाना निरीक्षक कृष्ण कुमार पांडेय ने बताया कि परिजन के तहरीर देने पर आरोपित चालक के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

 

 

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

School-Colleges Reopen : यूपी में कोरोना गाइडलाइंस के तहत सात से खोले जाएंगे स्कूल, कक्षा नौ से 12 की होगी पढ़ाई

City News Uttar Pradesh

कोरोना अलर्टः बिना जांच यात्रा नहीं कर सकेंगे यात्री, पहले होगा कोविड टेस्ट

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश द्वारा राशन वितरण : लाभार्थियों के चेहरे “कमल से खिले” !

City News Uttar Pradesh

विकास कार्यों की खुली ढोल की पोल : आयुक्त बालकृष्ण रह गये दंग, हुई दंडनीय कार्यवाई

Banda : युवक का कटा शव, पुलिस के लिए बाइस दिनों से अनबूझ पहेली ! …

बिजली विभाग के अवर अभियंता का भ्रष्टाचार? सुविधा शुल्क के लिये नहीं दिया कनेक्शन

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़