27.9 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
यूपी: कानून व्यवस्था व स्वास्थ्य के मुद्दे पर भाजपा को घेरेगी सपा, पार्टी ने तैयार क‍िया मास्टर प्‍लान
उत्तर प्रदेश

राजनीति : सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का बीजेपी पर बड़ा आरोप, कहा- देश को बर्बाद कर रही भाजपा, विपक्षी एकता पर दिया जोर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एंव समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने भारतीय जनता पार्टी पर देश को बर्बाद करने और पीछे ले जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए जनता तैयार खड़ी है। चुनावों के बाद भाजपा सत्ता से बाहर जाएगी।


सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी जनता के बीच जाएगी और बताएगी कि दूसरे राजनीतिक दल सिर्फ वोट काटने के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने विपक्षी एकता की बात भी दोहराई है। उन्होंने कहा कि विपक्षी एकता के लिए राष्ट्रीय स्तर पर तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर, एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार और पश्चिम पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी लगातार प्रयास कर रही हैं। इधर, बिहार में भी समीकरण बदला है और वहां के नेता भी प्रयास कर रहे हैं।

राजनीति : सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का बीजेपी पर बड़ा आरोप, कहा- देश को बर्बाद कर रही भाजपा, विपक्षी एकता पर दिया जोर
Politics: SP President Akhilesh Yadav’s big allegation on BJP, said- BJP is destroying the country, emphasis on opposition unity

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा अंग्रेजों की तरह ‘डिवाइड एंड रूल‘ की रणनीति पर काम करती है। जनता को धर्म और जाति में लड़ाने के साथ विपक्षी दलों को भी आपस में लड़ाने की रणनीति पर काम करती है। कहा, भाजपा ने महाराष्ट्र में सरकार बदल दी। सब जानते हैं कि महाराष्ट्र में सीबीआई और ईडी ने क्या किया है।


अखिलेश यादव ने सवाल उठाया कि प्रधानमंत्री के उद्घाटन के अगले ही दिन बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे टूट गया क्या उसकी ईडी और सीबीआई जांच होगी ? उन्होंने कहा कि जनता जानती है कि कौन दल भाजपा से मिले हुए हैं और कौन भाजपा से लड़ रहे हैं।
अखिलेश ने बसपा व प्रसपा का बिना नाम लेते हुए कहा कि दूसरे दल सिर्फ वोट काटने के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। वर्ष 2024 के चुनाव में यूपी की बड़ी जिम्मेदारी है। सपा जनता के बीच जाएगी और इन दलों की असलियत बताएगी।

 

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

नरैनी में ‘वीरेंद्र साक्षी की लहर’: जिस दल से उतरे उसी की ‘चुनावी नैया पार’ !

City News Uttar Pradesh Desk

बांदा में शराबी पत्रकारों की चियर्स के बाद अराजकता: “हिन्दुस्तां” हो रहा शर्मसार ?

City News Uttar Pradesh

अलीगंज रामलीला मैदान में गूंजे जय श्रीराम के नारे: रावण वध देख तालियों से गूंजा मैदान

City News Uttar Pradesh

सड़क सुरक्षा पखवाड़ा : वाहन चालकों को कसम के साथ किया जागरूक

बेटियों के जन्मोत्सव में गूंजे सोहर गीत व जगह-जगह कटे केक

City News Uttar Pradesh

बांदा में 13 करोड़ 34 लाख़ के ‘स्टाम्प’ की चोरी : पकड़ा गया ‘स्टांप चोरों’ का मेगा जुगाड़

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़