
- विनोद मिश्रा
लखनऊ। हिंसा की शिकार संभल में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को यूपी सरकार द्वारा रोकने पर कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन नें कड़ा राजनीतिक हमला किया है।

पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन नें एक औपचारिक मुलाकात में कहा कि सरकार हिंसा के मुद्दे पर नेताओं को संभल जाने से रोक रही है। यह लोकतंत्र के खिलाफ है। उनका कहना है कि संविधान में दी गई आवाजाही की स्वतंत्रता को नकारा जा रहा है। उन्होंने सरकार पर कुछ छिपाने और शासन की असफलताओं को दबाने का आरोप लगाया है।

पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन नें कहा की नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, सांसद प्रियंका गांधी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी और वह स्वयं संभल जानें के लिये निकलें थे। सरकार के निर्देश पर हम सबको रोक कर संवैधानिक मूल्यों को तार -तार कर दिया गया।

पूर्व मंत्री सिद्दकी नें कहा की नेता प्रतिपक्ष को देश में कहीं भी कानून व्यवस्था बिगड़ने पर वहां जानें का संवैधानिक अधिकार होता है। उन्हें रोकना नादिरशाही रवैया का प्रतीक है। उन्होंने राष्ट्रपति से यूपी सरकार को बर्खास्त करने की गुजारिश की।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
