City News Uttar Pradesh
यूपी और एमपी के मोस्ट वांटेड बदमाश एसओजी के हत्थे चढ़े, मुठभेड़ में गोली लगने से हुए घायल
उत्तर प्रदेश

यूपी और एमपी के मोस्ट वांटेड बदमाश एसओजी के हत्थे चढ़े, मुठभेड़ में गोली लगने से हुए घायल

  • विनोद मिश्रा

बांदा। मटौंध थाना व एसओजी की संयुक्त टीम से मुठभेड़ में 25-25 हजार के ईनामी दो अंतर प्रांतीय लुटेरे गोली लगने से घायल हो गए। उन्हें ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। पकड़े गए दोनों शातिरों के पास से दो अवैध तमंचों व कारतूस के साथ, सोना-चांदी के साथ 70 हजार रुपये कैश व सात मोबाइल बरामद हुए हैं। अधिकारियों ने दावा किया है कि दोनों पकड़े गए आरोपित यूपी-एमपी समेत नोयडा व दिल्ली में वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। एसपी व एसपी ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया है।

यूपी और एमपी के मोस्ट वांटेड बदमाश एसओजी के हत्थे चढ़े, मुठभेड़ में गोली लगने से हुए घायल
Most wanted miscreants of UP and MP were caught by SOG, injured in encounter

जनपद में संयुक्त टीम को सफलता मटौंध थाना क्षेत्र के ग्राम हीरापुरवा मवई बाईपास के नजदीक मिली है। सोमवार सुबह करीब 12 बजे एसओजी प्रभारी मयंक सिंह चंदेल को सूचना मिली थी कि शातिर अपराधी 24 वर्षीय अशोक पुत्र गंगाराम निवासी रूपपुर चरखारी जनपद महोबा व मटौंध के ग्राम मोहनपुरवा का 21 वर्षीय गजोधर पुत्र श्यामलाल महोबा के रास्ते बाइक पर बांदा कोई बड़ी घटना को अंजाम देने आ रहे हैं।

इससे एसओजी प्रभारी, अपने हेड कांस्टेबल महेश, कांस्टेबल भानू प्रकाश, सत्यम गुर्जर, अश्वनी प्रताप व पुष्पेंद्र यादव, मटौंध थाना प्रभारी अरविंद सिंह गौतम ने भूरागढ़ तिराहे के पास मवई बाईपास में घेराबंदी कर दी। दोनों लुटेरे बाइक से जैसे ही नजदीक आए, उन्होंने अपने को घिरा समझकर संयुक्त टीम पर तमंचों से फायरिंग शुरू कर दी। इस बीच भागने में चक्कर में उनकी बाइक गिर गई।

यूपी और एमपी के मोस्ट वांटेड बदमाश एसओजी के हत्थे चढ़े, मुठभेड़ में गोली लगने से हुए घायल
Most wanted miscreants of UP and MP were caught by SOG, injured in encounter

अपराधियों की ओर से तीन राउंड गोली चलाई गई। जवाब में पुलिस ने पांच राउंड फायर झोंके। जिसमें एक गोली अशोक के बांये पैर व दूसरी गोली गजोधर के दाहिने पैर में घुटने के नीचे धंस गई। दोनों के घायल होने के बाद संयुक्त टीम ने उन्हें दबोच लिया। बाद में अपने वाहन से दोनों को ट्रामा सेंटर भिजवाया। मुठभेड़ की जानकारी मिलने पर एसपी अभिनंदन, एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्र, सीओ सिटी राकेश कुमार सिंह ने घटनास्थल देखा।

यूपी और एमपी के मोस्ट वांटेड बदमाश एसओजी के हत्थे चढ़े, मुठभेड़ में गोली लगने से हुए घायल
Most wanted miscreants of UP and MP were caught by SOG, injured in encounter

मौके से अपराधियों की ओर से चलाई गोली के तीन खोखे दो तमंचा बरामद किया। घायल अपराधियों के पीठ से गिरे बैग की तलाशी ली गई। जिसमें करीब सौ ग्राम गलवाया हुआ सोना, 150 ग्राम चांदी व पायल, कड़ा आदि के साथ नकदी, चोरी व लूट की बाइक और सात मोबाइल मिले हैं। अधिकारियों के निर्देश पर फारेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य संकलित करते हुए जांच की है।

यूपी और एमपी के मोस्ट वांटेड बदमाश एसओजी के हत्थे चढ़े, मुठभेड़ में गोली लगने से हुए घायल
Most wanted miscreants of UP and MP were caught by SOG, injured in encounter

एसपी ने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपित लगातार लूट व चोरी, नकबजनी की घटनाएं कर रहे थें। उनके निर्देश पर कई दिनों से दोनों को पकड़ने के लिए पुलिस टीमें काम कर रही थीं। बांदा जनपद में दोनों किसी बड़ी घटना लूट व नकबजनी आदि करने आ रहे थे। गैंगस्टर समेत अन्य धाराओं में दोनों के विरुद्ध मटौंध थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

कांग्रेस में भी टिकटों के लिये नामों की सुगबुगाहट शुरू, चालें हुई तेज ! …

City News Uttar Pradesh

अंकित बासू का संकल्प : “स्वच्छ एवं सुंदर बांदा” का सपना होगा साकार

City News Uttar Pradesh

बांदा में सपा के ‘टिकट’ का ‘सौदा’ लीक: डील का वायरल ‘आडियो’ बना भूचाल !

City News Uttar Pradesh Desk

बांदा में पराली जलाने पर आई प्रलय : डीएम दुर्गा के निर्देश पर ठोंका गया जुर्माना

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश द्वारा पिंक बूथ का शिलान्यास: महिलाओं की सुरक्षा को दी प्राथमिकता

City News Uttar Pradesh

रक्षाबंधन पर सरकार का बड़ा फैसला: 8 से 10 अगस्त रोडवेज बसों में महिलाओं को फ्री सफर

ब्रेकिंग न्यूज़