City News Uttar Pradesh
यूपी: भाजपा को झटका, सपा में शामिल हुए प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य व पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह
उत्तर प्रदेशराजनीति

यूपी: भाजपा को झटका, सपा में शामिल हुए प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य व पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह

 

भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य व बलिया से पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह अपने साथियों के साथ समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए।सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राम इकबाल को पार्टी की सदस्यता दिलाई। राम इकबाल सिंह भाजपा सरकार की नीतियों को लेकर सवाल उठाते रहे हैं।


राम इकबाल के सपा में शामिल होने की जानकारी पार्टी की तरफ से ट्वीट कर दी गई। ट्वीट में कहा गया कि सपा का बढ़ता कारवां, राष्ट्रीय अध्यक्ष (अखिलेश यादव) के नेतृत्व में आस्था जताते हुए बलिया के चिलकहर विधानसभा से भाजपा के पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह अपने साथियों के साथ सपा में शामिल। आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन।

यूपी: भाजपा को झटका, सपा में शामिल हुए प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य व पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह
UP: Shock to BJP, state executive member and former MLA Ram Iqbal Singh joined SP

बताया जा रहा है कि राम इकबाल के सपा में जाने से बलिया जिले में भाजपा को तगड़ा झटका लगा है। राम इकबाल सिंह पिछले कुछ समय से लगातार अपनी ही सरकार के खिलाफ में बयान देकर इसके संदेश पहली ही दे चुके थे। वर्ष 2002 में हुए उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में रामइकबाल सिंह चिलकहर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के टिकट पर विधायक चुने गए थे। बाद में ये सीट परिसीमन में खत्म हो गई। इसका कुछ हिस्सा रसड़ा और कुछ हिस्सा बेल्थरारोड विधानसभा में चला गया। इसके बाद पार्टी में हाशिए पर आए पूर्व विधायक काफी दिनों से अपने लिए राजनीतिक जमीन तलाश रहे थे।

रामइकबाल अक्सर अपने बयानों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर निशाना साधते रहे हैं। उनके बयानों से यह अटकलें पहले से लगाई जा रही थीं कि वह जल्द ही समाजवादी पार्टी में शामिल हो सकते हैं। वह विधासभा चुनाव लड़ने की भी तैयारी कर रहे हैं।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

यूपी : जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा के करीब एक दर्जन प्रत्याशी का निर्विरोध निर्वाचन तय

City News Uttar Pradesh

पालिका के साथ भ्रष्ट साजिश : बिना गुनाह 2.60 करोड़ रुपये की जुर्माना नोटिस

City News Uttar Pradesh

युवक को चाकू से गोदने वाला हत्यारोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh

कोबरा के ‘डंक’ ने छीन ली ‘चार मासूमों’ की मां: ‘एक झटके’ में उजड़ गई ‘दुनिया’

City News Uttar Pradesh Desk

अंकित बने ‘ढाल’: धूप-बारिश से राहत का इंतजाम, बन रहा आधुनिक प्रतीक्षालय

हवा बनी जहर: बांदा की फिज़ा में अब बारूद और धुएं का असर, सांस लेना हुआ मुश्किल !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़