City News Uttar Pradesh
केंद्र सरकार से यूपी को मिलेंगे 2.44 लाख करोड़: 72 लाख नए उद्यमी होंगे तैयार, पढ़िए बड़ी घोषणाएं
उत्तर प्रदेशदेश विदेश

केंद्र सरकार से यूपी को मिलेंगे 2.44 लाख करोड़: 72 लाख नए उद्यमी होंगे तैयार, पढ़िए बड़ी घोषणाएं

  • शरद मिश्रा

लखनऊ। केंद्र सरकार से उत्तर प्रदेश को चालू वित्त वर्ष में 2.43 लाख करोड़ रुपये मिलेंगे। यह राशि केंद्रीय करों में राज्यांश और ब्याज मुक्त लोन के मदों के तहत मिलेगी। यह राशि अंतरिम बजट के मुकाबले करीब 7482 करोड़ रुपये अधिक है। वहीं, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम (एमएसएमई) सेक्टर के लिए बजट में दी गई घोषणाएं यूपी के लिए सौगात बनकर आई हैं। ये बजट यूपी में 72 लाख नए उद्यमी पैदा करेगा। बजट में नौजवानों, छात्रों, किसानों और छोटे-मझोले उद्यमियों पर विशेष फोकस किया गया है। मुफ्त राशन योजना का लाभ प्रदेश के 15 करोड़ लोगों को अगले पांच साल तक मिलता रहेगा।

केंद्र सरकार से यूपी को मिलेंगे 2.44 लाख करोड़: 72 लाख नए उद्यमी होंगे तैयार, पढ़िए बड़ी घोषणाएं

एक फरवरी को आए अंतरिम बजट में केंद्रीय करों में उत्तर प्रदेश का अंश 218816.84 करोड़ रुपये था, जोकि आम बजट में बढ़कर 223737.23 करोड़ रुपये हो गया है। केंद्र की ओर से राज्यों की सहायता योजना के तहत 50 वर्ष के लिए ब्याज मुक्त लोन दिया जाता है। यूपी को पिछले वित्त वर्ष में करीब 17938 करोड़ रुपये मिले थे, जो चालू वित्त वर्ष में 20,500 करोड़ रुपये होगा।
ऋण गारंटी योजना से यूपी में पैदा होंगे 22 लाख नए उद्यमी

केंद्र सरकार से यूपी को मिलेंगे 2.44 लाख करोड़: 72 लाख नए उद्यमी होंगे तैयार, पढ़िए बड़ी घोषणाएं

ये बजट 20 लाख इकाइयों को संजीवनी देगा। कम से कम एक करोड़ कामगारों को रहने के लिए छत देगा। प्रदेश सरकार में एमएसएमई, रेशम व खादी मंत्री राकेश सचान ने बताया कि बजट में घोषित 12 में से कम से कम दो औद्योगिक पार्क यूपी में लाए जाएंगे। बजट में एमएसएमई के लिए पेश ऋण गारंटी योजना यूपी के उद्यमियों को सबसे ज्यादा राहत देगी। एमएसएमई विभाग के मुताबिक करीब 22 लाख नए उद्यमियों की पौध केवल इस योजना से ही तैयार होगी। यहां बता दें कि यूपी में देशभर में सबसे ज्यादा 96 लाख से ज्यादा एमएसएमई इकाइयां हैं। छोटे उद्यमियों की सबसे ज्यादा शिकायतें बैंकों द्वारा उन्हें लोन देने में आनाकानी करना है। बैंक अपने धन की सुरक्षा चाहते हैं और गारंटी के अभाव में लोन देने में हिचकिचाते हैं।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

सावन माह पर्व की हार्दिक बधाई एंव शुभकामनाएं || शरद मिश्रा संपादक ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश - City News Uttar Pradesh ) विज्ञापन

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

सीओ सौरभ सिंह का अपराधियों पर टूटा कहर: लूटकांड के तीनों आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh

बांदा डीपीआरओ नें सचिवों के घोटाले की जांच ठंढे बस्ते में दबाई ? सत्यनिष्ठा पर उठ रहे सवाल ?

City News Uttar Pradesh

थाने के सामने मौत का तांडव: बेकाबू थार ने युवक को रौंदा, दुकान में मची तबाही

City News Uttar Pradesh

डीएम दुर्गा शक्ति नें अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले की कराई तैयारी शुरू

City News Uttar Pradesh

मुख्यमंत्री योगी की सीधी नज़र : बाहुबली मुख्तार अंसारी की खातिरदारी के मामले में डीजी जेल ने मांगे सीसीटीवी फुटेज

City News Uttar Pradesh

हैवानियत की हदें पार : बहरूपिए ने चार वर्षीय मासूम को बनाया हवस का शिकार, ग्रामीणों ने पकड़ा

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़