25 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
देश विदेश

News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 जनवरी को देश को समर्पित करेंगे कोरोना वैक्सीन, CO-WIN ऐप को भी करेंगे लॉन्च…

 

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार यानी 16 जनवरी को देश के आम लोगों को वैक्सीन समर्पित करेंगे। इसकी शुरूआत प्रधानमंत्री मोदी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये करेंगे। सूत्रों की मानें तो सुबह 10 बजे प्रधानमंत्री मोदी इसकी शुरुआत कर सकते है। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी को-विन मोबाइल एप्लीकेशन को भी आम लोगों के लिए जारी कर सकते हैं। ताकि आम लोग वैक्सीन के लिए अपने को उस एप के जरिये रजिस्टर्ड कर सकें।

माना जा रहा है कि इस लांचिंग के दौरान प्रधानमंत्री मोदी के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग में देश के अलग अलग केंद्रों से दस ऐसे लोग जुड़ेंगे। जिन्होंने ट्रायल के दौरान वैक्सीन ली है। वो प्रधानमंत्री मोदी को अपने अनुभव बताएंगे। साथ ही भारत बायोटेक और सीरम इंस्टीट्यूट के वैज्ञानिक, देश के अलग अलग वैक्सीन प्रदाता अस्पताल के डॉक्टर्स और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन भी वीसी के जरिये इस कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी वैक्सीन को समर्पित करने के दौरान देश के नागरिकों को संबोधित भी कर सकते हैं। फिलहाल आधिकारिक तौर पर प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की रूपरेखा को तैयार करने में स्वास्थ्य मंत्रालय और प्रधानमंत्री कार्यालय लगा हुआ है, जो शुक्रवार को जारी किया जाएगा।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

ख़ास खबर : मुलायम सिंह यादव सदैव सामाजिक समानता के पैरोकार रहे, गरीबों को ‘नेताजी’ ने दिलाया उनका हक

City News Uttar Pradesh

सियासी खेल: बिहार में राजनीतिक घटनाक्रम पर बोले राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव – अब पूरा देश कहेगा ‘भाजपा भगाओ’

City News Uttar Pradesh

मनी लांड्रिंग कानून : सुप्रीम कोर्ट में बहस के दौरान केंद्र ने कहा- विजय माल्या, नीरव मोदी और मेहुल चोकसी से 18000 करोड़ जब्त कर बैंको को लौटाए

City News Uttar Pradesh

बांदा में वैज्ञानिक हैरान, इतिहासकार भी उलझे: आखिर क्या है रहस्य ?

City News Uttar Pradesh Desk

अमित शाह का राजनीतिक बड़ा एलान: यूपी में भाजपा, अपना दल और निषाद पार्टी मिलकर लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

पीएम मोदी बोले : अगले 9 महीनों में जनता के बीच जाएं मंत्री, लोकसभा चुनाव पर बनी रणनीति

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़