23.8 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

News : हत्याकांड में सनसनीखेज खुलासा: आजमगढ़, मुंबई और हरियाणा से लखनऊ गए थे छह शूटर…

 

लखनऊ : सूबे की राजधानी लखनऊ में छह जनवरी को मऊ के मुहम्मदाबाद गोहना के पूर्व उप ज्येष्ठ प्रमुख अजीत सिंह की हत्या के लिए छह शूटर आए थे। इनमें गिरफ्तार गिरधारी के अलावा तीन आजमगढ़, एक हरियाणा से और एक मुंबई से आया था। वारदात में शामिल शूटरों का ब्यौरा पुलिस ने जुटा लिया है और उम्मीद है कि जल्द ही सभी गिरफ्त में होंगे।

बीती छह जनवरी को लखनऊ में विभूतिखंड कठौता चौराहा  पर अजीत सिंह पर अंधाधुंध फायरिंग कर हत्या कर दी गई थी। तफ्तीश कर रही पुलिस टीमें लखनऊ से लेकर मऊ, आजमगढ़, सुल्तानपुर, वाराणसी, दिल्ली और मुंबई में वारदात को अंजाम देने वाले शूटरों की तलाश कर रही हैं।


पुलिस सूत्रों के अनुसार वारदात को पूर्वांचल के एक पूर्व बाहुबली सांसद के शागिर्द गिरधारी सहित तीन बदमाशों ने अंजाम दिया, जबकि तीन शूटर उनके बैकअप के तौर पर थे। यह सभी वारदात के लगभग एक हफ्ते पहले ही लखनऊ आ गए थे और अजीत की रोजाना की गतिविधियों की रेकी कर रहे थे। विभूतिखंड कठौता चौराहा पर उपयुक्त अवसर देख कर अजीत पर अंधाधुंध फायरिंग की गई। गिरधारी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस का सारा जोर इस पर है कि अन्य पांचों शूटर भी हत्थे चढ़ जाएं।

गिरधारी को शरण देने वाले 26 को चिह्नित कर खंगाली जा रही कुंडली

पुलिस टीमों ने मऊ, आजमगढ़, जौनपुर और लखनऊ में गिरधारी को शरण देने वाले 26 लोगों को चिह्नित किया है। इन सभी के काम और आय के स्रोत की जानकारी जुटाने के साथ ही पुलिस इनकी आपराधिक पृष्ठभूमि खंगाल रही है। पता लगाया जा रहा है कि लखनऊ में अजीत की हत्या से पहले गिरधारी किस-किसके संपर्क में था और किससे उसकी बातचीत हुई थी। पुलिस का कहना है कि जल्द ही गिरधारी के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद गिरधारी और उसके करीबियों व शरणदाताओं की संपत्ति गैंगेस्टर एक्ट के तहत जब्त की जाएगी।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

राकेश टिकैत बोले बुंदेली किसानों की स्थिति चिंताजनक …

City News Uttar Pradesh

डिजिटल इंडिया पर “संकट”: योजना हुई फेल, गांव अब भी “डार्क जोन” में “कैद”

कोरोना के लक्षण युक्त व्यक्तियों की पहचान को अभियान शुरू

City News Uttar Pradesh

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील की बाईक रैली में गूंजा: मेरी शान तिरंगा है

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश व जिलाध्यक्ष कल्लू ने जीएसटी को बताया ऐतिहासिक: बाजार में जनसंपर्क

City News Uttar Pradesh

संत भरतदास की गिरफ्तारी पर 50 हजार का इनाम: पूर्व सांसद पर विवादित टिप्पणी से सुलग रहा माहौल !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़