26.6 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : दबंगों की दबंगई: बंधक बनाकर पीटा, किया लहूलुहान !

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। दबंगों की दबंगई ऩे कहर ढा दिया। बंधक बनाकर जमकर पीटा। मामला थाने पहुंच गया है। घटना के पीछे खलिहान की भूमि के विवाद का मामला है। दबंगों ने किसान को घर में बंधक बनाकर पीटा और कुल्हाड़ी से लहूलुहान करने के बाद उसे रास्ते में फेंककर भाग निकले। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


मटौंध थाना क्षेत्र के बसहरी गांव में हरीराम पुत्र मइका को पड़ोसियों ने लाठी और कुल्हाड़ी से हमलाकर मरणासन्न कर दिया। उसके चेहरे और सिर पर गंभीर चोटें आईं। घायल हरीराम का कहना है कि वह खलिहान में था। तभी पड़ोसी तीन लोग आए और उसे जबरन अपने घर उठा ले गए। बताया कि कमरे में बंधक बनाकर उसके साथ मारपीट की। बेहोश हो जाने पर गांव की मुख्य सड़क पर फेंककर भाग गए। पत्नी लक्ष्मी ने उसे अस्पताल पहुंचाया। पुलिस को सूचना दी है। जिला अस्पताल में भर्ती हरीराम ने बताया कि चार बिस्वा खलिहान की जमीन को लेकर हमलावरों से विवाद चला आ रहा है।उधर, दूसरे पक्ष से जयराम पुत्र केशव प्रसाद भी घायल हुआ है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा विधायक प्रकाश नें मैनपुरी में भाजपा की जीत हेतु भरी हुंकार: भारी वोटों से जीत का दावा

City News Uttar Pradesh

लगातार बढ़ती ठंढ़ी नें किसानों की चिंता बढ़ाई : फसलों पर पाले का प्रकोप लपलपया

City News Uttar Pradesh

राइफल क्लब मैदान: विधायक प्रकाश नें संभाला मोर्चा, नीलामी रोकने हेतु सीएम को लिखा पत्र

City News Uttar Pradesh

दो ट्रक आपस में एक दूजे से भिड़े : नेशनल हाईवे पर नौ घंटे लगा जाम

City News Uttar Pradesh

बांदा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन: सह प्रभारी जांगिड़ का 403 सीटों पर लड़ने का दावा !

City News Uttar Pradesh Desk

मंत्री रामकेश आजादी के जश्न में डूबे: ध्वजारोहण कर शहीदों को किया याद

ब्रेकिंग न्यूज़