City News Uttar Pradesh
न्यायालय परिसर में घूमकर एसपी अभिनंदन ने देखी सुरक्षा व्यवस्था
उत्तर प्रदेश

न्यायालय परिसर में घूमकर एसपी अभिनंदन ने देखी सुरक्षा व्यवस्था …

 

– न्यायालय परिसर में लगे उपकरणों को किया चेक 
– सुरक्षा में लगे अधिकारियों और कर्मचारियों से की बात

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बुधवार को न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया और सुरक्षा में लगे उपकरणों के चेक करने के साथ ही सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा संभाले अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित किया।

न्यायालय परिसर में घूमकर एसपी अभिनंदन ने देखी सुरक्षा व्यवस्था

न्यायालय परिसर का पुलिस अधीक्षक ने निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था को परखा। एसपी ने अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके कर्तव्यों के बारे में अवगत कराते हुए निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने परिसर का भ्रमण किया और अनावश्यक खुले गेटों को बंद कराने के साथ ही सभी गेटों पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए।

न्यायालय परिसर में घूमकर एसपी अभिनंदन ने देखी सुरक्षा व्यवस्था

सीओ सदर/लाइंस सत्यप्रकाश शर्मा को समय-समय पर न्यायालय सुरक्षा में लगे पुलिस कर्मियों को निर्देश देने के साथ ही उपकरणों को चेक करने के लिए निर्देशित किया गया। इसी दौरान कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया। सीसीटीवी कैमरे एवं उनकी गुणवत्ता को देखा। जूमिंग पावर को भी एसपी ने परखा।

न्यायालय परिसर में घूमकर एसपी अभिनंदन ने देखी सुरक्षा व्यवस्था

इसके साथ ही बंदी पेशी में लगे पुलिस कर्मियों की उपस्थिति को चेक किया गया। सदर हवालात बंदी पेशी में लगे पुलिस बल को दिशा निर्देश दिए। बंदियों से पेशी के दौरान मुलाकात कराने पर दंडात्क कार्रवाई के लिए आगाह किया गया। निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्र, सीओ सदर लाइंस सत्यप्रकाश शर्मा, सीओ सिटी राकेशक ुमार सिंह और प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर व एसओजी एवं डाग स्क्वायड मौजूद रहे।

Sharad-Mishra-Sampadak-City News Uttar Pradesh (5)

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

ब्लाक प्रमुख अरविंद मिश्रा बोले: सीएम योगी के आशिर्वाद से पाठा में नहीं टूटती शादी

ट्रैफिक का ‘तांडव’ : केवटरा चौराहा बना ‘जाम’ का जंजाल, सिस्टम की ‘नाकामी’ से ‘जनता त्रस्त’

City News Uttar Pradesh

मुहूर्त देख भाजपा प्रत्याशी प्रकाश दिवेदी नें किया पहले सेट का नामांकन

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश ने ‘बाढ़ त्रासदी’ पर संभाली ज़मीनी कमान: चप्पे-चप्पे पर मदद पहुंचाने की कवायद

City News Uttar Pradesh

News- बरात में शामिल वाहन ने चार बच्चों समेत सात लोगों को रौंदा…

City News Uttar Pradesh

दुष्कर्म और रंगदारी की सनसनीखेज वारदात: बेटी व मां हुए ‘शिकार’, पुलिस ‘जांच’ में जुटी !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़