City News Uttar Pradesh
डीएम नगेंद्र की सख्ती: योजनाओं की धीमी प्रगति पर नाराजगी
उत्तर प्रदेश

डीएम नगेंद्र की सख्ती: योजनाओं की धीमी प्रगति पर नाराजगी

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। डीएम नगेंद्र प्रताप की अध्यक्षता में विकास कार्यों और योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड से जुड़ी योजनाओं, शिक्षा, सड़क निर्माण, आवास योजनाओं और पेंशन वितरण सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को विकास कार्यों को शीघ्र और गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए।

डीएम नगेंद्र की सख्ती: योजनाओं की धीमी प्रगति पर नाराजगी

डीएम ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के पात्र लाभार्थियों का रजिस्ट्रेशन और सत्यापन कार्य समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के अंतर्गत बैंकों में लंबित आवेदनों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के लिए लीड बैंक मैनेजर को निर्देशित किया गया। डीएम नगेंद्र ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिया कि प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों और छात्रों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करें। छात्रों की उपस्थिति बढ़ाने के लिए पीटीए (अभिभावक-शिक्षक) मीटिंग आयोजित करने पर जोर दिया। तथा लोक निर्माण विभाग को लंबित सड़कों का निर्माण शीघ्र और गुणवत्ता के साथ पूरा करने का आदेश एंव ग्राम पंचायतों को व्यक्तिगत शौचालयों के निर्माण कार्यों को तेजी से पूरा करने की हिदायत दी।

डीएम नगेंद्र की सख्ती: योजनाओं की धीमी प्रगति पर नाराजगी

डीएम नगेंद्र ने भूरागढ़ में पर्यटन विभाग द्वारा चल रहे कार्यों को समय पर पूरा करने पर जोर दिया। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आवास योजनाओं के तहत निर्माणाधीन आवास शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दिव्यांग पेंशन, किसान सम्मान निधि, और पिछड़ा वर्ग छात्रवृत्ति योजनाओं के तहत पात्र लाभार्थियों को लाभ दिलाने के लिए समयबद्ध सत्यापन और वितरण सुनिश्चित किया जाए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश मौर्य, मुख्य चिकित्सा अधिकारी अनिल श्रीवास्तव, जिला विकास अधिकारी रामशंकर, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी पुष्पेंद्र, और सभी खंड विकास अधिकारी मौजूद रहे।

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम जे रीभा की “लापरवाह अधिकारियों” पर गाज : काम नहीं तो वेतन नहीं

City News Uttar Pradesh

Banda : आयुक्त दिनेश सिंह का निर्वाचित प्रतिनिधियों को गजब उपदेश, सावधानी हटी दुर्घटना घटी ! …

गौसंरक्षण का ‘महाघोटाला’ : समीक्षा में ‘हिला’ पूरा सिस्टम, अफसरों की कहानी बेनकाब ?

City News Uttar Pradesh

निर्मम हत्या में दो सगे भाइयों को कोर्ट ने सुनाई आजीवन कारावास, युवक के शरीर के टुकडे़ कर बोरे में भरकर फेंका था शव

City News Uttar Pradesh

बांदा रेलवे स्टेशन में आरक्षण खिड़की बोल रही है प्लीज “न बाबा न”

City News Uttar Pradesh

जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश नें योगी सरकार की शिक्षा नीति को बताया सर्वोच्च एवं उत्कृष्ट

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़