
- विनोद मिश्रा
बांदा। चिटफंड कंपनियों के झांसे में बुंदेले करोड़ों रुपये गवां चुके हैं। सबसे अधिक पैसा सहारा, पल्स इंडिया, पिनकोन ग्रुप, जीवाई गोल्ड जैसी कंपनियों के पास जमा है। बुंदेलखंड में पुलिस ने 31 विभिन्न कंपनियों पर कुल 42 मुकदमे अलग-अलग थानों में दर्ज किए, लेकिन जमाकर्ताओं का पैसा अभी तक वापस नहीं मिला।

पुलिस के आंकड़े एवं चिटफंड कंपनियों के जमाकर्ताओं की मानें तो बुंदेलखंड में पिछले पांच साल के दौरान खाते में करीब 3000 करोड़ रुपये जमा हुए, लेकिन 50 फीसदी धनराशि भी लौटकर जमाकर्ताओं तक नहीं पहुंची। सबसे अधिक रकम सहारा के पास जमा है। इनके पास जमाकर्ताओं के करीब 700 करोड़ रुपये जमा हैं। कई जमाकर्ताओं ने 20 साल पहले पैसा जमा किया, लेकिन उनको मूलधन भी नहीं मिला।

इसी तरह जीसीए चिटफंड, इजीव चिटफंड लिमिटेड, पल्स इंडिया लिमिटेड, पिनकोन ग्रुप, जीसीए, जीवाई गोल्ड एवं चिटफंड कंपनी, आरआरएम ग्रुप जैसी कंपनियों ने भी बांदा, हमीरपुर, झांसी, ललितपुर, उरई, ग्वालियर तक में अपना जाल फैला रखा है। कुछ समय में पैसा दोगुना करने के लालच में करोड़ों चित्रकूट मंडल के डीआईजी अजय कुमार सिंह का कहना है की जिन कंपनियों के खिलाफ शिकायतें मिली, पुलिस उनकी जांच कर रही है। लोगों को निवेश करने से पहले विशेषज्ञों से भी सलाह लेनी चाहिए। उसके बाद ही अपना पैसा कहीं लगाना चाहिए।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
