30.4 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
मंत्री रामकेश ने दिलाया "विकास का पासपोर्ट" : शासन ने दिए 2.63 करोड़
उत्तर प्रदेश

मंत्री रामकेश ने दिलाया “विकास का पासपोर्ट” : शासन ने दिए 2.63 करोड़

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। विकास की दस्तक तिंदवारी की सड़कों पर जारी है। बरसों से टूटी-फूटी पगडंडी और धूल-कीचड़ में फंसी जनता की पुकार सरकार तक पहुँच रही है। वह भी जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद के दम पर जो सिर्फ भाषण नहीं,बल्कि धरातल पर काम करवाने में यकीन रखतें है। क्षेत्र की जीवनरेखा मानी जाने वाली भिखारी वर्मा के डेरा से लाहा डेरा होते हुए भुजरख तक 3.60 किलोमीटर लंबे संपर्क मार्ग का निर्माण अब सपना नहीं, हकीकत बनने जा रहा है।

मंत्री रामकेश ने दिलाया "विकास का पासपोर्ट" : शासन ने दिए 2.63 करोड़

इसके लिए 263.55 लाख की भारी भरकम धनराशि शासन से स्वीकृत हो चुकी है। गाँव के बुजुर्ग बताते हैं कि इस सड़क की बदहाली ने न जाने कितने लोगों को परेशान किया। बरसात में यह रास्ता दलदल बन जाता था, गर्भवती महिलाएं और बीमार लोग अस्पताल तक पहुँचने के लिए घंटों की मशक्कत करते थे। गर्मियों में धूल के गुबार से राहगीर बेहाल हो जाते थे। किसान अपनी उपज समय पर मंडी तक नहीं पहुँचा पाते थे।

मंत्री रामकेश ने दिलाया "विकास का पासपोर्ट" : शासन ने दिए 2.63 करोड़

जब जनता की उम्मीदें टूटती देख मंत्री रामकेश निषाद मैदान में आए। उन्होंने फाइलों की लंबी कतार में दबे इस प्रस्ताव को बाहर निकलवाया। सरकार से मंजूरी दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उनकी कोशिशों का नतीजा है कि अब तिंदवारी की यह सड़क न सिर्फ बनेगी, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए विकास का मजबूत रास्ता बनेगी। क्षेत्रवासियों का कहना है “रामकेश निषाद ने जो किया है, वह तिंदवारी के इतिहास में याद” रखा जाएगा।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक प्रकाश द्विवेदी ने किया ‘धमाका’: पालिका अध्यक्ष के साथ मिलकर ‘तोहफा’

City News Uttar Pradesh Desk

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय बड़ा बयान : पांचों राज्यों में बनेगी कांग्रेस की सरकार, बीजेपी सरकार में देश असुरक्षित

City News Uttar Pradesh

डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने बताई डाक्टर आंबेडकर नीति और सिद्धांतों की भक्ति

बांदा में दो युवकों द्वारा नाबालिक लड़की से सामूहिक दुष्कर्म : रिपोर्ट हुई दर्ज

City News Uttar Pradesh

डीएम दीपा रंजन की कड़ी कार्यवाई: भ्रष्टाचार में ग्राम विकास अधिकारी निलंबित

City News Uttar Pradesh

जीएसटी राहत की निकल गई हवा: महंगाई जस की तस, दुकानों पर पुराने रेट जारी, जनता में गुस्सा

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़