24.5 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
डीआईजी अजय कुमार की अपराध समीक्षा बैठक: कानून-व्यवस्था पर दिए सख्त निर्देश
उत्तर प्रदेश

डीआईजी अजय कुमार की अपराध समीक्षा बैठक: कानून-व्यवस्था पर दिए सख्त निर्देश

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। डीआईजी अजय कुमार सिंह ने परिक्षेत्रीय कार्यालय में चित्रकूट, महोबा, हमीरपुर और बांदा के पुलिस अधीक्षकों के साथ एक महत्वपूर्ण अपराध समीक्षा बैठक की। बैठक में आगामी मौनी अमावस्या के अवसर पर कानून और शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। डीआईजी ने पुलिस अधिकारियों को भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था और संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान लंबित विवेचनाओं की समीक्षा की गई। डीआईजी अजय कुमार सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि लंबित मामलों का त्वरित और निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

डीआईजी अजय कुमार की अपराध समीक्षा बैठक: कानून-व्यवस्था पर दिए सख्त निर्देश

उन्होंने कहा कि मामलों में देरी से जनता के बीच गलत संदेश जाता है, इसलिए समयबद्ध कार्रवाई अनिवार्य है। डीआईजी ने बैठक में कहा, आगामी पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। हर स्तर पर सतर्कता बरतते हुए अपराध नियंत्रण और जनसुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाए। इस बैठक में परिक्षेत्र के चारों जिलों के पुलिस अधीक्षक और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। सभी ने अपने-अपने जिलों की सुरक्षा स्थिति और लंबित मामलों की प्रगति की रिपोर्ट प्रस्तुत की।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : एसपी का सख्त निर्देश, दुकानें खुली मिलीं तो संबंधित चौकी प्रभारी होंगे जिम्मेदार …

Banda : डीएम आनंद सिंह ने अधिकारियों को पंचायत चुनाव का पढ़ाया पाठ …

सीएम योगी की बड़ी सौगात : बागपत में चौधरी चरण सिंह, महेंद्र सिंह टिकैत व शूटर दादी के नाम से जानी जाएंगी तीन सड़कें …

City News Uttar Pradesh

लेखपालों का ‘गुस्सा’ उफान पर: सरकार को ‘आंदोलन’ की खुली चेतावनी

City News Uttar Pradesh

भाजपा का बड़ा ऐलान: अहिल्याबाई होल्कर की विचारधारा पर चल रही मोदी-योगी सरकार

बांदा निकाय चुनाव : सपा ने प्रत्याशियों की घोषणा में मारी बाजी

ब्रेकिंग न्यूज़