24.6 C
Lucknow
October 15, 2026
City News Uttar Pradesh
अध्यक्ष मालती और अंकित बने 'फरिश्ता': पटरी दुकानदारों को 'छाता बांट' जीत रहें हैं 'दिल'
उत्तर प्रदेश

अध्यक्ष मालती और अंकित बने ‘फरिश्ता’: पटरी दुकानदारों को ‘छाता बांट’ जीत रहें हैं ‘दिल’

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। चिलचिलाती धूप, तपती सड़कों और आग बरसाती लू के बीच जब नगर के पटरी दुकानदार बेसहारा खड़े थे, तब पालिका अध्यक्ष मालती बासू और उनके प्रतिनिधि अंकित गुप्ता ने वो किया, जो आज के दौर की राजनीति में दुर्लभ है।

अध्यक्ष मालती और अंकित बने 'फरिश्ता': पटरी दुकानदारों को 'छाता बांट' जीत रहें हैं 'दिल'

तीन दिन से जारी “छाता वितरण अभियान” न सिर्फ एक सेवा भाव है, बल्कि एक मजबूत सामाजिक संदेश भी है कि जनसेवा सिर्फ नारों में नहीं, ज़मीन पर दिखनी चाहिए।

अध्यक्ष मालती और अंकित बने 'फरिश्ता': पटरी दुकानदारों को 'छाता बांट' जीत रहें हैं 'दिल'

तीसरे दिन भी यह अभियान दयालुता और प्रतिबद्धता के साथ नगर के प्रमुख स्थानों रोडवेज बस स्टैंड, अशोक लाट चौराहा और संकट मोचन मंदिर के सामने चला। इन इलाकों में धूप में तपते पटरी दुकानदारों को जब छाता थमाया गया, तो सिर्फ उनके सिर पर नहीं, दिलों में भी राहत उतर आई।

अध्यक्ष मालती और अंकित बने 'फरिश्ता': पटरी दुकानदारों को 'छाता बांट' जीत रहें हैं 'दिल'

मालती बासू ने स्पष्ट कहा “हमारा हर प्रयास ज़रूरतमंदों के लिए समर्पित है। गर्मी हो या बारिश, पालिका उनके साथ खड़ी मिलेगी।” उनका यह कथन मात्र घोषणा नहीं, बल्कि धरातल पर उतरता हुआ सच है। अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकित गुप्ता ने मौके पर कहा “राजनीति हमारा पेशा नहीं, जनसेवा हमारा धर्म है”। हम सत्ता की चकाचौंध के लिए नहीं, जनकल्याण की रोशनी के लिए राजनीति में हैं।

अध्यक्ष मालती और अंकित बने 'फरिश्ता': पटरी दुकानदारों को 'छाता बांट' जीत रहें हैं 'दिल'

यह छाता वितरण केवल एक सामान का बंटवारा नहीं, बल्कि उन हाशिए पर खड़े लोगों के लिए सम्मान है, जिनकी रोजी-रोटी सड़क पर तपती है, लेकिन जिनका दर्द अक्सर सत्ता की नजरों से ओझल हो जाता है। “राजनीति में जब सेवा और संवेदना साथ चलें, तभी वह जनहित का रास्ता बनाती है”। बांदा में यह उदाहरण साक्षात सामने है जहां धूप है, वहां अब छांव भी है।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

रामचरितमानस पर राजनीति: बसपा सुप्रीमो मायावती ने सपा पर बोला हमला, उपेक्षित वर्गों को शूद्र कहकर सपा इनका न करें अपमान

City News Uttar Pradesh

खाना खाने से छह बच्चे हुए बीमार : एक की मौत, फूड प्वाइजनिंग के कारण बिगड़ी सबकी हालत

पूर्व विधायक बृजेश प्रजापति की जमानत सुनवाई टली : बुधवार को अब होगी सुनवाई

बांदा मुख्य डाकघर में दो दिन से सर्वर डाउन, सारा काम -काज ठप ! , हुआ हंगामा !

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश नें सपा की लीड पर लगाया ब्रेक : अन्य विधानसभाओं में मिली जीत

City News Uttar Pradesh

बुंदेलखंड में हाईवे पर घूम रहे असलाहधारी लुटेरे, बदमाशों ने असलहों के बल पर व्यापारी से आठ लाख की लूटी नगदी

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़