25.4 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

बांदा में गजब : डकैती मामले में पुलिस हिरासत में युवक नें काटी जीभ !, अस्पताल में भर्ती करा गायब हुए सिपाही ! …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा । पुलिस के हाथ पाव फूल गये क्योकि घटना ही ऐसी हो गई।मर्का थानाक्षेत्र में पड़ी डकैती के मामले में पुलिस हिरासत में युवक नें ब्लेड से जुबान कट ली! थाने के पुलिसकर्मी चुपचाप उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराकर गायब हो गए। स्वजन का आरोप है कि पांच दिन पहले सादी वर्दी में आई पुलिस टीम उसे ले गई थी। उसके बाद से वह लोग रोज खाना देने जाते थे। घंटों इंतजार के बाद उससे मिलने नहीं देते थे। सिर्फ पुलिस खाना देने देती थी।


डकैती के राजफाश के लिए पुलिस के साथ ही एसओजी टीम क्षेत्र में डेरा डाले है। आरोप है कि कुछ लोगों के घरों पर देर शाम या रात में पुलिस टीम पहुंचती है। युवाओं को पूछताछ के नाम पर ले जाती है। इसी क्रम में दुबेनपुरवा निवासी कुदुउवा उर्फ अशोक उर्फ बड़कवा को भी टीम ने पांच दिन पहले हिरासत में लिया था। वह वाहन चालक है। शुक्रवार को पुलिस ने उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी जुबान कटी थी। जिला अस्पताल में टांके लगाए गए। सादी वर्दी में बैठे सिपाही ने बताया कि वह पुलिस लाइन में तैनात है। आदेश मिला था तो यहां ड्यूटी कर रहा है। चिकित्सक बताते हैं कि मर्का पुलिस लेकर आई थी। उधर, पीडि़त की पत्नी सुमित्रा और छोटे भाई रायबूदा ने बताया कि वह थाने के बाहर ही खाना लेकर बैठे रहे। इलाकाई लोग बताते हैं कि विवेचना के नाम पर करीब एक दर्जन युवकों को उठाकर मारपीट की जा चुकी है।


पूरा मामला मामला इस प्रकार है।मर्का थानाक्षेत्र के कुसुमहिनपुरवा निवासी संतोष गौतम के यहां 23 फरवरी की रात करीब आठ से 10 असलहाधारी बदमाशों ने डकैती की घटना को अंजाम दिया था। बदमाशों ने पूर्व बीडीसी सदस्य संतोष गौतम, उनकी पत्नी, बेटी और वृद्ध मां को मारपीट कर घायल कर दिया था। बंधक बनाकर लाखों की संपत्ति लेकर भाग गए थे। अधिकारियों ने मौके का जायजा लेकर जल्द पर्दाफाश का दावा किया था। हालांकि, पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने में भी खेल किया और चोरी की घटना बताई थी।


एसपी सिद्धार्थ शंकर मीना नें बताया की पूछताछ के कुदुउवा को थाने लाया गया था। थाने से वापस जाते समय उसने अपनी जुबान काट ली। अस्पताल में उसकी हालत ठीक है। पुलिस हिरासत में ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। एएसपी को घटना की जांच के लिए मौके पर भेजा है।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

नसीमुद्दीन का मायवती पर निशाना: जितना बहनजी को मैं जानता हूं, उतना वो खुद भी नहीं जानती, पैसे लेकर टिकट देती है बसपा

City News Uttar Pradesh

सौर ऊर्जा चित्रकूट मंडल का मुख मंडल करेगी प्रकाशित : चार हजार मेगावाट देगी रोशनी

City News Uttar Pradesh

बालू खदानें : संचालकों का धर्म कांटा में भी खेल, गजब है ताल-मेल !

City News Uttar Pradesh

बांदा भाजपा विधायकों के लिये बुरी खबर : तीन विधायकों के कटेंगे टिकट ! …

City News Uttar Pradesh

बड़ा हादसा टला : हमीरपुर में चलती मालगाड़ी से अलग हुए 28 डिब्बे, कानपुर-बांदा रेलमार्ग हुआ बाधित

बांदा से गुजरने वाली यात्री ट्रेनें हुई दुर्गंधमुक्त : शौचालयों में लगाया वेंचुरी उपकरण

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़