( विनोद मिश्रा )
उरई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जालौन में “बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे” का उद्घाटन कर बुंदेलखंड को विकास पथ की सौगात दी। इस दौरान पीएम मोदी ने जन सभा में कहा कि बुंदेलखंड क्षेत्र अब विकास की नई रफ़्तार छूने के लिए तैयार है। सीएम योगी के नेतृत्व में यूपी की तस्वीर लगातार बदल रही है। एक्सप्रेस सिर्फ वाहनों को ही गति नहीं देगा, बल्कि पूरे औद्योगिक गति को रफ्तार मिलेगी।

पीएम ने कहा कि पुरानी सोच को छोड़कर हम नई सोच के साथ आगे बढ़ रहे हैं।2017 के बाद कनेक्टिविटी के लिए बेहतर काम शुरू हुए हैं।बड़े शहरों के साथ ही छोटे शहरों की कनेक्टिविटी पर भी ध्यान दिया जा रहा है।

यूपी का हर कोना नए सपनों और संकल्पों को लेकर तेज गति से दौड़ने के लिए तैयार है। यही सबका साथ और सबका विकास की अवधारणा है।कोई पीछे नहीं छूटे, इसी दिशा में डबल इंजन की सरकार लगातार काम कर रही है। पीएम बोले कि यूपी के छोटे जिले भी हवाई सेवा से जुड़े, इसके लिए तेजी काम चल रहा है।ऐसे प्रयासों से कारोबार को भी नया आयाम मिलता है।

उन्होनें कहा कि यूपी में इंफ्रास्ट्रचर पर गंभीरता से काम हो रहा है। इसने अच्छे अच्छे राज्यों को भी पीछे छोड़ दिया है। पूरा हिंदुस्तान यूपी की ओऱ से अच्छे भाव से देख रहा है।बात सिर्फ हाईवे की नहीं, हर क्षेत्र में यूपी आगे बढ़ रहा है।

पीएम मोदी बोले कि विकास की जिस धारा पर देश चल रहा है, उसके मूल में दो पहलू हैं. एक है इरादा, दूसरा है मर्यादा. हम देश के वर्तमान के लिए नई सुविधाएं नहीं गढ़ रहे, बल्कि देश का भविष्य गढ़ रहे हैं।हम 21वीं सदी के इंफ्रास्ट्रक्चर में जुटे हैं।विकास के लिए हमारा सेवाभाव ऐसा है कि हम समय की मर्यादा को टूटने नहीं देते।

इससे पहले सीएम योगी ने कहा कि आज बुंदेलखंड के लिए ऐतिहासिक दिन है. एक्सप्रेस वे यूपी और बुंदेलखंड की अर्थव्यवस्था को नया आयाम प्रदान करेगा। इस एक्सप्रेसवे से न सिर्फ बुंदेलखंड के लोगों को देश की राजधानी दिल्ली पहुंचने में सहूलियत होगी, बल्कि औद्योगिक विकास भी सुनिश्चित हो सकेगा।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
