28.4 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बोले - कांग्रेस की सरकार बनी तो छत्तीसगढ़ की तर्ज पर यूपी में भी किसानों को मिलेंगी सुविधाएं
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बोले – कांग्रेस की सरकार बनी तो छत्तीसगढ़ की तर्ज पर यूपी में भी किसानों को मिलेंगी सुविधाएं

  • विनोद मिश्रा

बांदा। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यहां कहा कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी तो किसानों की आय प्रति एकड़ 20 हजार रुपये होगी। किसानों को छत्तीसगढ़ की तरह सुविधाएं मिलेंगी। वहां चुनाव में राहुल गांधी ने जो वादा किया था, उसे शपथ लेने के दो घंटे के भीतर पूरा किया गया। इससे यूपी की जनता में विश्वास बढ़ा है कि यहां कांग्रेस राज में तेजी से विकास होगा, इसलिए यहां प्रियंका वाड्रा के नेतृत्व में सरकार बनेगी। वह बुधवार को मवई बुजुर्ग स्थित सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

Advertisementदो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन उन्होंने कहा कि देश में किसान आंदोलन को दबाने की कोशिश की जा रही है। लखीमपुर में गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र के पुत्र आशीष ने किसानों को कुचला, उसे बचाने की कोशिश भाजपा सरकार कर रही है। भाजपा ने किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था,पर आज किसान पूरी तरह बर्बाद हो चुका है।

Advertisementकांग्रेस की सरकार बनने पर किसानों का गेहूं व धान 2500 रुपये व गन्ना 400 रुपये ङ्क्षक्वटल खरीदा जाएगा। इससे उनकी आय प्रति एकड़ 20 हजार रुपये होगी। ऋण व बिजली बिल माफ होंगे। छत्तीसगढ़ में 2018 के चुनाव में राहुल ने किसानों से ऋण माफी का वादा किया था, 18 लाख से ज्यादा किसानों का नौ हजार करोड़ रुपये का कर्ज माफ किया। यूपी की जनता को भी विश्वास है कि जब वहां हो सकता है तो यूपी में क्यों नहीं।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बोले - कांग्रेस की सरकार बनी तो छत्तीसगढ़ की तर्ज पर यूपी में भी किसानों को मिलेंगी सुविधाएं
Chief Minister Bhupesh Baghel said that if Congress government is formed, farmers will get facilities in UP on the lines of Chhattisgarh

उन्होंने कहा कि भाजपा गाय के नाम पर वोट मांगती है लेकिन पूरे देश में फसल बचाना मुश्किल हो गया है। किसान रात भर जागने को मजबूर हैं। गायों की लगातार मौत हो रही है। छत्तीसगढ़ में गोधन न्याय योजना शुरू की है। साढ़े सात सौ से ज्यादा गोधाम बनवाए और गोबर दो रुपये में खरीदा। साल भर में 54 लाख ङ्क्षक्वटल गोबर खरीदा। इससे 109 करोड़ रुपये गोपालकों के खाते में पहुंचे। 12 लाख ङ्क्षक्वटल वर्मी कंपोस्ट भी बनाकर 10 रुपये किलो के हिसाब से किसानों को उपलब्ध कराया। इससे कृषि उत्पादन में काफी लाभ मिला। उन्होंने कहा कि रबी फसल के लिए देश भर में डीएपी के लिए हाहाकार है। कोयले की कमी से पावर प्लांट बंद हो गए। डीएपी क्यों नहीं है, केंद्र सरकार इसका जवाब दे। किसानों को बताए कि उत्पादन नहीं हो रहा या कच्चा माल मिल नहीं रहा है।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

महाराणा प्रताप जयंती: बुंदेलखंड यूथ फाउंडेशन करेगा अखिल भारतीय कवि सम्मेलन

City News Uttar Pradesh

Banda- स्वच्छ पर्यावरण हेतु 33 प्रतिशत पेड़-पौधें हैं जरूरी: राकेश जैन

City News Uttar Pradesh

रेलवे स्टेशन पर पेट्रोल वैगन में लगी आग से भगदड़: विस्फोट के डर से हड़कंप

City News Uttar Pradesh

डीएम अनुराग ने प्रधानों को बनाया “ब्रांड एंबेसडर”: बांदा बनेगा देश की “शान” !

City News Uttar Pradesh

बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार डंपर से कुचलकर बाइक सवार की मौत, बेटी के रिश्ते की बात करके लौट रहा था वापस

बांदा में खाद किसानों के लिये बनी “खलनायक” : डीएम दीपा व्यवस्था के लिये बनी “नायक”

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़