26.6 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
जहर खाने से किशोरी की मौत, परिवार बोला पड़ोसी युवक ने की है हत्या
उत्तर प्रदेश

जहर खाने से युवती की मौत, परिवार बोला पड़ोसी युवक ने की है हत्या

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। सूने घर में जहरीला पदार्थ खाने से युवती की मौत हो गई। उसके पास किसी दूसरे का मोबाइल स्वजन को पड़ा मिला है। स्वजन का आरोप है कि चार माह पहले पड़ोसी युवक ने छेडख़ानी की थी। जिसके विरुद्ध पुलिस ने सही धाराओं में कार्रवाई नहीं की थी। उसी ने जहर खिलाकर उसकी हत्या कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Advertisement
कमासिन थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 15 वर्षीय युवती के माता-पिता व बड़ी बहन खेत गए थे। इससे किशोरी घर में अकेली थी। संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खाने से उसकी हालत बिगड़ गई। कुछ देर बाद जब उसका भाई नजदीक के गांव वापस घर लौटा तो बहन आंगन में बेहोश पड़ी मिली। पिता व भाई ने बताया कि उसके नजदीक जहां किसी का मोबाइल पड़ा मिला है। वहीं उसने पलटियां भी की थीं। आनन-फानन वह पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखकर जिला अस्पताल ले जाने को कहा था। गंभीर हालत में वह जिला अस्पताल उसे ले जा रहे थे। रास्ते में उसकी मौत हो गई है।

जहर खाने से किशोरी की मौत, परिवार बोला पड़ोसी युवक ने की है हत्या
Teenager dies after consuming poison in Banda, family says neighbor youth has killed

आरोप लगाया कि चार माह पहले 22 जून को उसके साथ पड़ोसी युवक ने छेडख़ानी की थी। जिसकी शिकायत उन्होंने थाने समेत अन्य अधिकारियों से की थी। लेकिन पुलिस ने आरोपित युवक के विरुद्ध सही धाराओं में कार्रवाई नहीं थी। इसकी जगह उसका शांतिभंग आदि की धाराओं में चालान किया था। आरोपित बबेरू से तुरंत छूटकर वापस आ गया था। इसके बाद से वह बेटी को परेशान करता रहा है। पड़ोसी युवक अक्सर बदला लेने के लिए धमकी देता था। आरोपित की ओर से जबरदस्ती जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या करना लग रहा है। थाना निरीक्षक एनके नागर ने बताया कि घटना की जानकारी होने पर स्वजन ने थाने में सूचना देते तो उसके मृत्युपूर्व कलमबंद बयान कराए जाते। जिससे पूरा मामला सामने आ जाता। मामले की जांच कराई जाएगी। जिससे असलियत सामने आ सकेगी।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

भाजपा पूर्व अध्यक्ष अशोक जीतू की पहल पर केंद्र नें बच्चों के बस्ते हल्के करने के दिये निर्देश

City News Uttar Pradesh

शपथ ग्रहण : सुनील पटेल के “जलवे” का छाया “जलजला ” …

ग्रामीण वॉलीबॉल प्रतियोगिता में गोयरा की टीम ने फाईनल जीता

City News Uttar Pradesh

तिंदवारी में भाजपा -सपा के क्यों छूट रहें “छक्के” ? जयराम में विलीन हुये “श्रीराम” !

City News Uttar Pradesh

जिला अधिवक्ता संघ चुनाव में द्वारिकेश यादव अध्यक्ष एवं मनोज लाला महामंत्री निर्वाचित

City News Uttar Pradesh

खरीफ सीजन पर ‘बीज संकट’ की मार: मानसून ने दी दस्तक लेकिन ‘सरकारी तंत्र’ सोया ?

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़