25.4 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

आयुक्त दिनेश सिंह सख्त : तिंदवारी खंड विकास कार्यालय का किया निरीक्षण, गैरहाजिर सचिवों का रोका वेतन …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। चित्रकूटधाम मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह ने विकास खंड तिंदवारी कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके साथ ही 10 ग्राम पंचायत सचिवों के का वेतन रोकने के निर्देश भी आयुक्त ने दिए हैं। चित्रकूटधाम मंडलायुक्त ने कहा कि लापरवाही बरते जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।


आयुक्त दिनेश कुमार सिंह ने खंड विकास कार्यालय तिंदवारी का औचक निरीक्षण किया। तिंदवारी ब्लाक में ग्राम पंचायत सचिवालय की स्थापना के संबंध में निरीक्षण किया। यह भी देखा गया कि वहां जिस दिन जिस अधिकारी का दिन है, वह उपस्थित है या नही।

सभी ग्राम पंचायत अधिकारियों से वीडियो काल के माध्यम से बात कर यह जानकारी ली गई। अपने निर्धारित दिन पर भी वहां बैठे थे या नही। वीडियो काल एवं वार्ता करने पर पाया गया कि 10 ग्राम पंचायत अधिकारी अपने निर्धारित ग्राम सचिवालय में उपस्थित नहीं थे। इस पर सचिवों का एक दिन का वेतन रोकने तथा प्रतिकूल प्रविष्टि प्रदान किए जाने के निर्देश दिए हैं।

अकाउंट का ग्रांट रजिस्टर एक नंबर, दो नंबर, तीन नंबर अद्यतन स्थिति में नहीं पाया गया लेखाकार को चेतावनी प्रदान की गई। मनरेगा में खेत तालाब योजना के तहत खुदाई का काम धीमी गति से चल रहा है, जिसको और तेज कराए जाने के निर्देश दिए गए। आयुक्त द्वारा ग्राम पंचायत सचिवालय मूंगुस निवारी ब्लाक का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के समय बाउंड्री वाल तथा सचिवालय अपूर्ण पाया गया जिसको जल्द से जल्द निर्माण कराए जाने के निर्देश दिए। स्वयं सहायता समूह गीता देवी संचालक को निर्देशित किया गया कि शौचालय में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। साथ ही शौचालयों में गंदगी बिल्कुल नहीं मिलनी चाहिए। मनरेगा में 900 श्रमिकों के खाते यूआईडी से लिंक नहीं है खंड विकास अधिकारी को निर्देश दिए गए कि जांच करा कर सभी बैंकों के खाते आधार कार्ड से लिंक कराएं जाए। निरीक्षण के दौरान खंड विकास अधिकारी अमित कुमार यादव सहित अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

चित्रकूट में माथा टेक पीएम मोदी ने अपने को माना सौभाग्यशाली : बखानी महिमा

City News Uttar Pradesh

गजब का अंधेर : एक इंच जमीन नहीं फिर भी पा रहे हैं किसान सम्मान निधि

City News Uttar Pradesh

News- मनचलों ने युवती से की छेड़खानी, पिता की पीट पीट कर हत्या…

City News Uttar Pradesh

एसपी के सामने बोली युवती : सिपाही ने दुष्कर्म करने के बाद वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल, सिपाही हुआ निलंबित …

City News Uttar Pradesh

बेगाने को अपना कर बनें मालामाल और बन जाये पहलवान

काली फिल्म लगी गाड़ियों पर कसा शिकंजा: पुलिस की ‘कड़ी कार्रवाई’ से ‘वाहन चालकों’ में हड़कंप

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़