31 C
Lucknow
August 28, 2026
City News Uttar Pradesh
डीएम नगेन्द्र का फोकस: बांदा में सोलर क्रांति की शुरुआत, 300 यूनिट मुफ्त बिजली
उत्तर प्रदेश

डीएम नगेन्द्र का फोकस: बांदा में सोलर क्रांति की शुरुआत, 300 यूनिट मुफ्त बिजली

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। प्रधानमंत्री सूर्य घर (सोलर लाइट) मुफ्त बिजली योजना को लेकर डीएम नगेन्द्र प्रताप की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। इसमें योजना के प्रभावी क्रियान्वयन और प्रचार-प्रसार पर विशेष जोर दिया गया। डीएम ने विद्युत विभाग और अन्य संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस योजना के तहत अधिक से अधिक रजिस्ट्रेशन सुनिश्चित करें और उपभोक्ताओं को योजना का लाभ तेजी से उपलब्ध कराया जाए।

डीएम नगेन्द्र का फोकस: बांदा में सोलर क्रांति की शुरुआत, हर माह 300 यूनिट मुफ्त बिजली

बैठक में बताया गया कि योजना के तहत उपभोक्ता को प्रति किलोवाट सोलर पैनल के लिए 60 हजार जमा करने होंगे, जिसमें 45 हजार का अनुदान मिलेगा। दो किलोवाट के लिए एक लाख बीस हजार में 90 हजार का अनुदान और तीन किलोवाट पर 1 लाख 80 हजार में 1 लाख 8 हजार का अनुदान दिया जाएगा। इसके अलावा, हर महीने 300 यूनिट मुफ्त बिजली भी मिलेगी। उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए बैंकों से सस्ती ब्याज दर पर ऋण की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

डीएम नगेन्द्र का फोकस: बांदा में सोलर क्रांति की शुरुआत, हर माह 300 यूनिट मुफ्त बिजली

डीएम ने सभी बड़े सरकारी कार्यालयों, तहसीलों, ब्लॉकों और अन्य सरकारी भवनों में सोलर पैनल लगाने के निर्देश दिए। मेडिकल कॉलेज और कृषि विश्वविद्यालय में पहले ही पैनल लगाए जा चुके हैं। डीएम ने विद्युत विभाग को निर्देशित किया कि सोलर कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ताओं के सोलर मीटर शीघ्र लगाए जाएं और उनके बिजली बिल संबंधित कार्य जल्द पूरा किया जाए।

डीएम नगेन्द्र का फोकस: बांदा में सोलर क्रांति की शुरुआत, हर माह 300 यूनिट मुफ्त बिजली

योजना के तहत पैनल लगाने वाले वेन्डरों को निर्देश दिया गया कि वे अधिक से अधिक लोगों को योजना की जानकारी दें और गुणवत्तापूर्ण पैनल उपलब्ध कराएं। साथ ही, बैंक प्रतिनिधियों को वेन्डरों और अधिकारियों के मोबाइल नंबरों की सूची सौंपने को कहा गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश मौर्य, अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार, अधिशासी अभियंता विद्युत, और नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी सहित विद्युत विभाग के कई अधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश नें सहकारिता को बताया ग्रामीणों की उन्नति का मार्ग

City News Uttar Pradesh

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील नें दी चेतावनी: निर्माण कार्य में न हो मानकों की अनदेखी

City News Uttar Pradesh

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील की अपील : बूथ की मजबूती में है जीत ! …

अमृत महोत्सव : मेहंदी में ज्योति व पोस्टर प्रतियोगिता में अंजली ने मारी बाजी

Banda : डीएम राजस्व वसूली के लिये सख्त, ढिलाई पर होगी कार्यवाई ! …

पुलिस की बड़ी सफलता : चोर गैंग का पर्दाफाश, तमंचा और माल बरामद

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़