27.4 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी दुष्कर्मी घूम रहे छुट्टा, आईजी से मिली पीड़िता ने बताया जान का खतरा
उत्तर प्रदेश

रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी दुष्कर्मी घूम रहे छुट्टा, आईजी से मिली पीड़िता ने बताया जान का खतरा

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में रपट दर्ज होने के बावजूद पुलिस आरोपियों केा गिरफ्तार नहीं कर रही। आरोपी हैं कि लगातार पीड़िता को धमका रहे हैं। शनिवार को पीड़िता अपने बच्चे को लेकर आईजी कार्यालय पहुंची और आपबीती बताई। आईजी से आरोपियों की गिरफ्तारी कराए जाने और कार्रवाई किए जाने की मांग की है। यह भी बताया कि आरोपी उसे धमकी दे रहे हैं, उसे और उसके बच्चे को जान का खतरा है, इसलिए उसे सुरक्षा मुहैया कराई जाए।

शहर के एक मुहल्ले में रहने वाली युवती को एक युवक ने अपने घर बुलाया था। वहां पर नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। होश आने पर जब उसने विरोध किया तो उसे शादी का झांसा देकर शांत करा दिया गया। आरोपी युवक लगातार कई महीनों तक युवती का शारीरिक शोषण करता रहा। इस दौरान युवती गर्भवती हो गई। गर्भवती होने पर आरोपी युवक और उसके परिजन लगातार गर्भपात का दबाव बनाते रहे। तकरीबन एक माह पूर्व युवती ने नवजात बच्चे को जन्म दिया।

रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी दुष्कर्मी घूम रहे छुट्टा, आईजी से मिली पीड़िता ने बताया जान का खतरा
Even after the report was filed, the rapist was roaming free, the victim met the IG told that the threat of life

इस पर युवक और उसके परिजन बच्चे को किसी रिश्तेदार को देने और उसके एवज में पांच लाख रुपया देने की बात करते रहे। युवती ने बच्चा देने से इनकार किया तो उसे जान से मार देने की धमकी दी। इस पर पीड़िता ने महिला थाने में तहरीर दी। महिला थाने में आरोपी रत्नेश यादव, उसके भाई रवि यादव, सुलखान सिंह यादव और उनकी पत्नी सुमन यादव के खिलाफ धारा 376, 328, 342, 504, 506 आईपीसी के तहत रिपोर्ट दर्ज है। बावजूद इसके पुलिस ने अभी तक आरोपियों में से किसी को भी गिरफ्तार नहीं किया है। 164 के बयान भी अभी तक नहीं कराए गए हैं।

– आईजी से मिली पीड़िता ने बताया जान का खतरा

पीड़िता ने आईजी को शिकायती पत्र देकर बताया है कि उसे और उसके पुत्र को जान का खतरा है। मुल्जिमान बराबर धमकी दे रहे हैं। उनका कहना है कि विवेचनाधिकारी से सांठगांठ हो गई है, डीएनए टेस्ट में वह अपना सेंपल बदलवा देंगे, हमारा कुछ नहीं होगा।

– पीड़िता को मिल रही हैं धमकियां, गिरफ्तारी की मांग

पीड़िता ने आईजी से मांग की है कि आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए। इसके साथ ही उसे व उसके बेटे को जान का खतरा है, सुरक्षा मुहैया कराए जाने की मांग पीड़िता ने की है। पीड़िता ने आईजी से मांग की है कि मामले की विवेचना किसी अन्य जिले के पुलिस अधिकारियों से कराई जाए। क्योंकि मुकामी पुलिस इस मामले में कार्रवाई न करते हुए लीपापोती करने में जुटी हुई है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

आचार संहिता लागू होने से पहले बुजुर्गों को मिल जायेगी पेंशन : तैयारी हो गई पूरी

बांदा उपचुनाव: बबेरू में भाजपा का जलवा, अतर्रा में सपा और बांदा में निर्दलीय की शानदार जीत

City News Uttar Pradesh

ओडीएफ हुआ रेलवे क्रासिंग विभाग : अब ट्रेनें भी पकड़ने लगी तेज रफ्तार

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश की ‘बड़ी सौगात’: 23.88 करोड़ से होगा ‘सड़क’ का कायाकल्प

विधायक अब्बास अंसारी के गुर्गों की गिरफ्तारी को लगाई गई एसटीएफ, चित्रकूट से लेकर पूर्वांचल तक बिछा रही जाल

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश का चमत्कार: सदस्यता अभियान के प्रति उमड़ा रहा भारी रुझान

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़