29.7 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
पुनर्विवाह में देवर-भाभी बने पति-पत्नी: विधवा विवाह को अशुभ मानने वालों को करारा जवाब
उत्तर प्रदेश

पुनर्विवाह में देवर-भाभी बने पति-पत्नी: विधवा विवाह को अशुभ मानने वालों को करारा जवाब

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बांदा में पुनर्विवाह को अशुभ या शान के खिलाफ सोच रखने वालों को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की बांदा शाखा ने शनिवार को एक नई राह दिखाई। इसमें महासभा से बड़ी भूमिका क्षत्रिय समाज के उस बेटे और बेटी की है, जिसने तमाम कुरीतियों को दरकिनार कर देवर को पति और भाभी को पत्नी के रूप में अंगीकार कर लिया।

शनिवार की शाम इसकी गवाह बनीं। भव्य मैरिज हाल में विधवा विवाह पूरी शाने-ओ-शौकत से हुआ। विधवा या पुनर्विवाह का खास कर बुंदेलखंड में रिवाज नहीं है। लेकिन क्षत्रिय महासभा ने इस पुरानी मान्यता को दरकिनार कर एक नया संदेश दिया है। शनिवार को शाम यहां मैरिज हाल में विधवा वंदना सिंह ने अपने ही देवर शुभम सिंह उर्फ मनीष के साथ सात फेरे लिए।

पुनर्विवाह में देवर-भाभी बने पति-पत्नी: विधवा विवाह को अशुभ मानने वालों को करारा जवाब
Brother-in-law became husband and wife in remarriage: A befitting reply to those who consider widow marriage to be inauspicious

जयमाल पहनाकर उसे अपना जीवन साथी बना लिया। शुभम ने भी अपनी भाभी रही वंदना को शुभ मुहूर्त में अपनी पत्नी का दर्जा दे दिया। इसी के साथ क्षत्रिय समाज में एक नई शुरूआत हो गई। विवाहोत्सव में दोनों पक्षों के खानदानी और व्यवहारी शरीक थे।
क्षत्रिय महासभा के बांदा जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह परिहार सहित महासभा के तमाम पदाधिकारियों ने वर वधु दोनों को ही आशीर्वाद दिया। साथ ही कहा कि बुंदेली धरती से शुरू हुआ यह शुभ कार्य देश-प्रदेश तक फैलाया जाएगा। कहा कि कम उम्र में विधवा होने वाली बेटियों की उपेक्षा और दशा पर हम मूकदर्शक नहीं रह सकते।


– मायके से भी अच्छा लगा ससुराल 
विधवा से पुन: सुहागन बनीं वंदना सिंह स्नातक हैं। शनिवार को अपने देवर के साथ सात फेरे लेने से पूर्व उसने बताया कि  शादी के कुछ महीने बाद ही पति की मौत ने उन्हें निराश कर दिया था। लेकिन सास-ससुर सहित ससुराल के सारे सदस्य उसके संकट मोचक साबित हुए। ससुराल की भरपूर सराहना करते हुए वंदना ने कहा कि वहां का माहौल उसे मायके से भी ज्यादा अच्छा लगता था। खुशी जताई कि उसे फिर वही परिवार ससुराल के रूप में मिला है। वंदना ने कम उम्र में विधवा होने वाली युवतियों से कहा कि हौसला रखें और परिवार की मदद से नए जीवन की शुरूआत करें।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

नवोदय स्कूल के दो बच्चों की डायरिया से बिगड़ी हालत, जिला अस्पताल में हुए भर्ती

Banda – 50 वर्षीय महिला से गैंगरेप की कराई जाए जांच…

Banda : बाबू केदार नाथ :” हम तुम्हें यूं भुला न पायेगे” …

मासूम से दुष्कर्म और हत्या के जुर्म में कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा

विधायक विशंभर बोले: ‘सपा’ की ‘आंधी’ तेज, भाजपा का होगा ‘सूपड़ा साफ’ !

बांदा : किश्त लेने गए फील्ड आफिसर ने महिला से किया दुष्कर्म ! पीड़िता ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का लगाया आरोप …

ब्रेकिंग न्यूज़