27.1 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
चित्रकूट के बड़ा अखाड़ा के महंत कल्याणदास ब्रह्मलीन, मुख्यमंत्री योगी ने ट्वीट कर जताया दुख
उत्तर प्रदेश

चित्रकूट के बड़ा अखाड़ा के महंत कल्याणदास ब्रह्मलीन, मुख्यमंत्री योगी ने ट्वीट कर जताया दुख

 

चित्रकूट। निर्वाणी अखाड़ा यज्ञ वेदी रामघाट के अधीन बड़ा अखाड़ा से महंत कल्याणदास जी महराज गुरुवार की सुबह ब्रम्हलीन हो गए। सुबह करीब आठ बजे शिष्यों ने कक्ष में उन्हें ब्रह्मलीन पाया। इसकी जानकारी होते ही संत समाज में दुख की लहर दौड़ गई, वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी ट्वीट करके दुख जताया है। हालांकि अभी महंत के निधन की वजह स्पष्ट नहीं हुई है, एडिशनल एसपी शैलेंद्र कुमार राय पुलिस बल के साथ पहुंच आश्रम पहुंच गए हैं। अंतिम संस्कार से पहले गोंडा से बेटे काे बुलाया गया है, जिनका इंतजार किया जा रहा है।

चित्रकूट के बड़ा अखाड़ा के महंत कल्याणदास ब्रह्मलीन, मुख्यमंत्री योगी ने ट्वीट कर जताया दुख
Mahant Kalyandas Brahmalin of Chitrakoot’s Bada Akhara, Chief Minister Yogi expressed grief by tweeting

बड़ा अखाड़ा कामतानाथ तृतीय मुखार बिंद में महंत कल्याण दासजी महराज बीते 12 साल से महंत नियुक्त थे। कुछ दिन पहले वह सीएम योगी आदित्यनाथ से भी मिलने गए थे। उन्होंने सीएम से अखाड़ा को गोरक्षापीठ गोरखपुर के आधीन करने की इच्छा जाहिर की थी लेकिन मुख्यमंत्री ने संत परंपरा के अनुसार कार्य करने की बात कही थी। गुरुवार की सुबह काफी देर तक मंहत कल्याण दास जी महाराज कक्ष से बाहर नहीं आए तो करीब आठ बजे शिष्य पहुंचे और उन्हें ब्रह्मलीन पाया। इसकी जानकारी मिलते ही संत समाज में दुख का माहौल बन गया। वहीं सूचना के बाद एएसपी शैलेंद्र कुमार भी पहुंच गए और उन्होंने कक्ष को सील करा दिया। पुलिस ने पुत्र को सूचना दी है, वह गोंडा से चित्रकूट के लिए रवाना हो गए हैं। वहीं बड़ा अखाड़ा में संतों के पहुंचने का क्रम शुरू हो गया है।

संत रामजन्मदास ने बताया कि कल्याणदास जी महराज का स्वास्थ्य सामान्य था और एक दिन पहले वह हिंदू एकता महाकुंभ में शामिल होने गए थे। रात को भोजन प्रसाद ग्रहण करके कक्ष में सोए थे। सुबह कक्ष में मृत अवस्था में पाए गए हैं और हाथ पैर नीले पड़े थे। गोंडा में निवास कर रहे पुत्र को सूचना दी गई है, उसके आने पर ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

चित्रकूट के बड़ा अखाड़ा के महंत कल्याणदास ब्रह्मलीन, मुख्यमंत्री योगी ने ट्वीट कर जताया दुख
Mahant Kalyandas Brahmalin of Chitrakoot’s Bada Akhara, Chief Minister Yogi expressed grief by tweeting

– मुख्यमंत्री योगी ने ट्वीट करके जताया दुख

कुछ दिन पहले महंत कलयाणदास जी महाराज ने सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी। उनके ब्रह्मलीन होने की जानकारी पर सीएम ने दुख जताया है। सीएम ने ट्वीटर अकाउंट में लिखा है- बड़ा अखाड़ा, चित्रकूट के महंत श्री कल्याण दास जी महाराज का ब्रह्मलीन होना अत्यंत दुःखद है। उनका गोलोक गमन आध्यात्मिक जगत की अपूरणीय क्षति है। प्रभु श्रीराम पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल अनुयायियों को यह अथाह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति !

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

हाय रे हाय गरीबी: मां एवं उसके बच्चों के पालन के लिये शासन एवं प्रशासन बना भिखारी ?

City News Uttar Pradesh

बस एक ही सवाल: गोवंश के गुनहगारों को कब मिलेगी सजा, जनता की जुबान पर बस यही बात

City News Uttar Pradesh

अंकित गुप्ता के नेतृत्व में उमड़ा सैलाब: नगर में गूंजे चुनाव बदलाव के स्वर

City News Uttar Pradesh

वाक फार वोट के तहत चलाया गया जागरूकता अभियान, मतदाताओं को मतदान के लिए किया गया प्रेरित

City News Uttar Pradesh

भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू राजपूत का ‘शंखनाद’ : स्नातक चुनाव हेतु दिया ‘जीत’ का मंत्र

City News Uttar Pradesh

अवैध गुटखा फैक्ट्री का भंडाफोड़ : 18 लाख का ज़हरीला माल बरामद, दो गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़