- विनोद मिश्रा
बांदा। बेटी है जहां, खुशियां है वहां ! केंद्र सरकार ने बालिकाओं की शादी व उच्च शिक्षा के लिए एक अनुपम बचत योजना शुरू की है लेकिन सरकारी की इस महत्वाकांक्षी योजना की खुद डाक विभाग ही रीढ़ तोड़ने का काम कर रहा है। इससे योजना का लाभ लोगों तक नहीं पहुंच पा रहा है।

सुकन्या समृद्धि योजना में प्रतिमाह पांच हजार खाते खोलने का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन डाकघरों मे अभी तक महज तीन हजार खातें खोले गए हैं। इसमें शहर के डाकघरों का लक्ष्य महज 20 फीसदी है। इसके पीछे डाक विभाग की लापरवाही सामने आ रही है। मढि़या नाका निवासी मैकू का कहना है कि वह अपनी कन्या के लिए खाता खोलने को कई डाकघरों मे गया। वहां बैठे कर्मचारियों ने यह कहकर लौटा दिया की फार्म नहीं है। मुख्य डाक घर से फार्म लेकर आओ। फार्म लेकर गया तो वह उम्र के लिए जिला अस्पताल का जन्म प्रमाणपत्र नहीं मान रहे है।

कहा जा रहा है कि नगर पालिका परिषद का जन्म प्रमाण पत्र लेकर आओ। इसी तरह शहर के खांईपार निवासी श्यामा का कहना है कि डाक घरों मे कर्मचारी सुकन्या खाता खोलने मे कोई दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं। वह ज्यादातर आरडी खाता खोलने व पैसा जमा करने में दिलचस्पी लेते हैं। कारण कि उन्हें आरडी खातों मे एजेंटो के माध्यम से सुविधा शुल्क मिलता है। सुकन्या खाता खोलने में ऐजेंट को कोई कमीशन नहीं दिया जाता है। शायद यही वजह है कि सुकन्या योजना के तहत खाता खोलने में न ही एजेंट दिलचस्पी ले रहे हैं और न डाक कर्मचारी।

अब यह भी जान लीजिये की क्या है सुकन्या समद्धि खाता योजना इसके तहत कन्या के 0 से अधिकतम 10 वर्ष तक की आयु मे डाकघर व बैकों में सुकन्या समृद्धि खाता खोला जा सकता है। खाते में जमा राशि पर 9.2 प्रतिशत ब्याज दर दी जाएगी। खाता चालू रखने की अवधि 21 वर्ष अथवा कन्या के विवाह तक तय की गई है लेकिन कन्या कच् उच्च शिक्षा के लिए खाते की आधी धनराशि निकाली जा सकती है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
